सैलरी नहीं मिलने से जम्मू के कठुआ में मजदूरों का हंगामा, कई गाड़ियों में तोड़फोड़
जम्मू: कोरोना वायरस को रोकने के लिए पूरे देश में 17 मई तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूर दूसरे राज्यों में फंस गए हैं। वहीं फैक्ट्रियां बंद होने के चलते उनके सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। घंटों चले इस हंगामे को वहां पहुंची एसएसपी ने शांत करवाया।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक सीमावर्ती जिले कठुआ में कपड़ा मिल में बड़ी संख्या में मजदूर काम करते थे। लॉकडाउन की वजह से उन्हें पूरी सैलरी नहीं मिली। जिसके बाद शुक्रवार को मजदूर सड़कों पर आ गए। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया। कुछ देर बाद मजदूरों की भीड़ अनियंत्रित हो गई है और वहां खड़ी गाड़ियों में उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन फैक्ट्री कर्मचारी नहीं माने।
SSP Kathua @shailyIPSspeaks atop vehicle addressing migrant workers in the district.
— kamaljit sandhu (@kamaljitsandhu) May 8, 2020
Originally from Bihar, 2009 IPS officer speaks in a language the labourers understand. @KathuaPolice has been engaging, providing food & assistance to thousands of migrants in time of covid. pic.twitter.com/OLXJLLd4kF
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी कठुआ शैलेंद्र मिश्रा ने मौके पर खुद मोर्चा संभाला। कंपनी में काम करने वाले ज्यादातर मजदूर यूपी और बिहार के थे, ऐसे में उन्होंने उन्हें भोजपुरी में समझाया। एसएसपी के मुताबिक प्रशासन की ओर से कंपनी के उच्च अधिकारियों से बात की गई है। जल्द ही सभी को पूरा वेतन दे दिया जाएगा। जिसके बाद मजदूरों का गुस्सा शांत हुआ। वहीं मजदूरों ने जल्द सैलरी नहीं मिलने पर फिर से प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कोरोना के अब तक 793 मामले सामने आ चुके हैं। कठुआ जिले में भी एक मामला सामने आया था, जिस वजह से उसे रेड जोन में रखा गया है। शुक्रवार को सड़कों पर उतरे मजदूरों ने सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई। ऐसे हालात में प्रदर्शन कर रहे मजदूर सैकड़ों लोगों की जान खतरे में डाल रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications