राम रहीम फैसला: हिंसा पर PM मोदी दुखी, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
नई दिल्ली। सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा बाबा रहीम को साध्वी से रेप के मामले में दोषी करार दिए जाने के पूरे देश में भड़की हिंसा की पीएम मोदी ने कड़ी निंदा की है। पीएम मोदी ने कहा, आज हुई हिंसा की घटनाएं बेहद परेशान करने वाली हैं। मैं इस हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि कानून व्यवस्था पर विशेष निगरानी की जा रही है। मैंने खुद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और गृह सचिव के साथ हालात की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने कहा किहालात सामान्य होने तक मैंने सभी अधिकारियों को लगातार काम करने का आदेश दिया है साथ लोगों को सभी संभव सहायाता पहुंचाने का निर्देश दिया है।
बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति कोविंद ने हिंसा पर दु:ख जताते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह कानून व्यवस्था के मद्देनदर रखते हुए अपने आवास पर कल यानी शनिवार को आपात बैठक बुलाई है। बैठक में गृह सचिव के साथ-साथ बडे़ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
बता दें कि इस हिंसा में अभी तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 250 से ज्यादा घायल हो गए हैं। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला पहुंच गए हैं। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हम इस तरह किसी को कानून हाथ में लेने नहीं दे सकते। उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications