चुनावी मैदान में केजरीवाल के खिलाफ ताल ठोकेंगे बिन्नी
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के बागी नेता और दिल्ली के पूर्व विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने आप मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बिन्नी नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात कही है। हालांकि बिन्नी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि वह निर्दलीय लड़ेगे या किसी पार्टी की ओर से ।

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीली दीक्षित को भारी मतों से हराया था। भाजपा के साथ बढ़ रही नजदीकियों के सवाल पर विनोद कुमार बिन्नी ने कहा कि वह दिल्ली की जनता की सेवा के लिए हर संभव कोशिश करेगें कि वह अपना पूर्ण योगदान दे सके। उन्होंने कहा कि कुछ शर्तें हैं मेरी अगर उन्हें भाजपा मानने को तैयार होती है तो वह भाजपा की ओर से चुनाव लड़ने पर विचार करेंगे।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने के बाद विधानसभा पहुंचने वाले बिन्नी ने अरविंद केजरीवाल पर तानाशाही सहित कई आरोप लगाए थे। जिसके बाद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications