क्या कांग्रेस छोड़ BJP में जा रहे हैं विक्रमादित्य सिंह? अब खुद सामने आकर किया खुलासा
हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान शुरू हुई सियासी हलचल बुधवार को भी साफ नजर आई। सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट से रोते हुए इस्तीफा दिया। जिसके बाद सियासी गलियारों में विक्रमादित्य सिंह के BJP में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं।
वहीं, मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह अटकलों पर कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार है, जिसका नेतृत्व सुखविंदर सिंह सुक्खू कर रहे हैं। आगे कुछ भी होगा हम साफ तरीके से अपनी बात रखेंगे। रोते हुए कैबिनेट से दिया इस्तीफा...

कांग्रेस पार्टी प्रदेश में दो फाड़ देखने को मिल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने अपने मन की बात जाहिर की। जिसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ विक्रमादित्य ने मोर्चा खोल दिया। भावुक होते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मेरे पिता वीरभद्र सिंह के काम और नाम पर जीती, लेकिन शिमला में उनकी मूर्ति लगाने के लिए पार्टी ने दो गज जमीन भी नहीं दी।












Click it and Unblock the Notifications