बच्चे को पीठ पर टांग खाना बनाती मां की तस्वीर ने जीता दिल, मशहूर शेफ ने शेयर की फोटो
नई दिल्ली। देश के जाने माने शेफ विकास खन्ना ने अपने ट्विटर पर एक शानदार फोटो शेयर की है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब छा गया है। फोटो में एक महिला खाना पका रही है लेकिन उससे भी खास है उसकी पीठ पर कपड़े में बंधकर टंगा बच्चा। बच्चे की मुस्कान देखते बनती है। काम के साथ साथ बच्चे को पास रखने का महिला का ये फंडा खन्ना को खूब पसंद आया और उन्होंने उसकी तस्वीर खींच ली। ट्विटर पर ये फोटो शेयर करते हुए विकास ने लिखा है- किचन में 30 साल बीत गए लेकिन किचन की इससे खूबसूरत तस्वीर मैंने आज तक नहीं खींची।

बता दें विकास खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे जगह जगह खाने के जायका लेकर वहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। विकास ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका शेफ बनने का सफर काफी कठिन रहा। जब बचपन में उन्होंने शेफ बनने की इच्छा जाहिर की थी तो लोग उन्हें कहते थे ये लड़कों का काम नहीं है।
बावर्ची बनकर क्या करेगा। 14 साल की उम्र में उन्होंने पहले बार किटी पार्टी का काम शुरू किया। महिलाओं ने उनके खान की तारीफ की तो उन्होंने पैसे नहीं लिए इसपर उनके पिता भड़क गए कि ये कैसा बिजनेस कर रहा है। बता दें कि विकास एक अच्छे कवि भी हैं और उन्होंने कई कविताएं भी लिखी हैं।
यह भी पढ़ें- साइकिल के नीचे आए चूजे को अस्पताल लेकर पहुंचा मासूम, 10 रुपये देकर बोला- इसे ठीक कर दो












Click it and Unblock the Notifications