विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद Twitter पर ट्रेंड हो रहे हैं रोहित शेट्टी, जानिए क्यों?
कानपुर। 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मारा गया है, उसके मारे जाने की पुष्टि पुलिस ने भी कर दी है, इस एनकाउंटर के बाद जहां विरोधी दल यूपी सरकार और यूपी पुलिस के रवैये पर सवाल खड़े कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ट्विटर पर अचानक से मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ट्रेंड हो रहे हैं।

ट्विटर पर ट्रेंड रोहित शेट्टी
बॉलीवुड में 'सिंघम' और 'सिंघम 2' जैसी फिल्में देने वाले रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्मों से सोशल मीडिया यूजर्स आज के एनकाउंटर की तुलना कर रहे हैं।

पुलिस और गुंडों के बीच एनकाउंटर
मालूम हो कि रोहित शेट्टी की कई फिल्मों में पुलिस और गुंडों के बीच एक्शन और एनकाउंटर देखने को मिलता है, जिसके बाद यूजर्स कह रहे हैं कि अब रोहित शेट्टी कह रहे होंगे कि ये तो मेरी वाली स्क्रिप्ट है, तो वहीं एक यूजर ने विकास दुबे एनकाउंटर से जुड़ी तस्वीरें साझा की है जिसमें उसे ले जाए जाने वाली गाड़ी के एक्सीडेंट को देखा जा सकता है।
'रोहित शेट्टी को इस स्क्रिप्ट के लिए बुलाया गया था'
यूजर ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- 'जिस तरह से कार पलटी है, मैं सोच रहा हूं रोहित शेट्टी को इस स्क्रिप्ट के लिए बुलाया गया था'
पुलिस ने सुनाई एनकाउंटर की कहानी
आपको बता दें कि आज सुबह कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, इस गाड़ी में विकास दुबे भी था, उसने मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की और पुलिसकर्मी से उसका पिस्टन छीनने की कोशिश की, जिसके बाद साथ में चल रही पुलिस की गाड़ी ने उसे घेर लिया और आत्मसमर्पण कराने की कोशिश की जिसमें उसने जवाबी फायरिंग की, आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसके बाद उसे कानपुर के अस्पताल लाया गया और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
#RohitShetty after #fakeencounter of Vikas Dubey : pic.twitter.com/2HnwbxZ4DF
— Raghav Masoom (@comedibanda) July 10, 2020
Rohit Shetty after hearing that “encounter me gaadi palat gayi”.#vikasDubeyEncounter #YogiAdityanath#RohitShetty #FakeEncounter pic.twitter.com/ecoG0kFvsu
— IG : Memesnse (@mohitttrawat) July 10, 2020
#vikasDubeyEncounter #RohitShetty
— Pratiksha Datar (@Pratiksha24111) July 10, 2020
Leaving this here rest y'all know : pic.twitter.com/Qhn2WPmpmk












Click it and Unblock the Notifications