यूपी निकाय चुनाव से पहले आप सरकार पर भाजपा का बड़ा आरोप, 590 करोड़ रुपए पर खड़ा किया सवाल

नई दिल्ली। दिल्ली एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी आमने सामने आ गई हैं। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर मोहल्ला स्वराज को लेकर निशाना साधा है। गुप्ता ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी मोहल्ला स्वराज के फंड का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव लड़ने में कर रही है. उसे इसका हिसाब दिल्ली की जनता को देना होगा। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मोहल्ला सभाओं के लिए 590 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे, जिसका इस्तेमाल आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में कर रही है।

arvind kejriwal

विजेंद्र गुप्ता ने ककहा कि 22 नवंर को उत्तर प्रदेश में कई नगरों में निकाय चुनाव होने हैं, ऐसे में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में आप मोहल्ला स्वराज आधारित घोषणा पत्र का प्रचार कर रही है लेकिन उसे इससे पहले दिल्ली के लोगों को जवाब देना चाहिए कि उसने दिल्ली में स्वराज बिल का क्या किया। आप को बताना चाहिए कि दिल्ली में जो मोहल्ला सभाएं गठित की गई थीं उन्हे आखिर क्यों चुपचाप दफना दिया गया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने वर्ष 2015-16 में 240 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया था, इसके बाद 2016-17 में आप ने इस राशि को बढ़ाते हुए 350 करोड़ रुपए कर दिया था। लेकिन 2017-18 में आप सरकार ने इसके लिए बजट आवंटित नहीं किया। इस बात की किसी को भी जानकारी नहीं है कि इस राशि का क्या हुआ, लिहाजा सरकार को इस फंड के बारे में लोगों को जानकारी देनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- 'पटेल' की आई बात तो केंद्र सरकार में मंत्री अनुप्रिया ने दिया योगी के खिलाफ बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+