'देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की शुभकामनाएं...', PM मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी दशहरा की बधाई
Dussehra 2023: आज विजयादशमी यानी दशहरा का त्यौहार देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। दशहरा हर साल नवरात्रि के अंत में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ' देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व नकारात्मक शक्तियों के अंत के साथ ही जीवन में अच्छाई को अपनाने का संदेश लेकर आता है।'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ' समस्त देशवासियों को 'विजयादशमी' की हार्दिक शुभकामनाएं। अधर्म का अंधकार चाहे कितना भी घना क्यों न हो, सत्य के आधार पर धर्म के उजाले की विजय शाश्वत है। पाप पर पुण्य की विजय का प्रतीक 'विजयादशमी' हमें सदैव विवेक और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा व शिक्षा देने वाला पर्व है। प्रभु श्री राम सभी का कल्याण करें। जय श्री राम!'
दशहरा का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में हर साल नवरात्रि के आखिर में मनाया जाता है। इस दिन रावण का पुतला जलाया जाता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को दशहरा की बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि, 'दशहरा के पावन त्योहार पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं! दशहरा, जिसे विजयादशमी के रूप में भी मनाया जाता है, हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस पावन पर्व पर मेरी मंगल कामना है कि हम सब पूरी मानवता के कल्याण की भावना के साथ सत्य और न्याय के पथ पर आगे बढ़ते रहें।'












Click it and Unblock the Notifications