आज से बैंक ऑफ बड़ौदा का हिस्सा कहलाएंगे ये दो बैंक, कर्मचारियों के विरोध के बीच हुआ विलय

नई दिल्ली। आज से विजया बैंक और देना बैंक की सभी ब्रांच बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच के रूप में काम करंगी। दोनों बैंक के बैंक ऑफ बड़ौदा के जुड़ जाने के लिए इस साल जनवरी में ही केंद्रीय मंत्रिमंडल अप्रूवल मिला था। हालांकि बैंक ऑफ बड़ौदा से जोड़े गए दोनों बैंकों के कर्मचारियों में इसके खिलाफ कोर्ट में अपील की थी लेकिन गुरुवार को ये पेटिशन खारिज हो गई। शनिवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया कि- 1 अप्रैल 2019 से विजया बैंक और देना बैंक की सारी ब्रांच बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच के रूप में काम करेंगी। दोनों बैंकों के ग्राहकों और जमाकर्ताओं को बैंक और बड़ौदा के कस्टमर के रूप में देखा जाएगा।

vijaya and dena bank merge to bank of baroda will implement from today

बता दें कि बैंकों के इस मर्जर के बाद से बैंक ऑफ बड़ौदा देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक हो जाएगा। मर्ज की गई इकाई से कुल 5,042 करोड़ पैसा आएगा। वित्त मंत्रालय ने इस पैस को बैंक ऑफ बड़ौदा को सौंपने के फैसला किया है।

गौरतलब है कि देना बैंक के शेयर होल्डर्स को उनके प्रति एक हजार शेयर्स के बदले बैंक ऑफ बड़ौदा के 110 शेयर मिलेंगे। इस मर्ज के बाद संयुक्त निकाय का कारोबार 14.82 लाख करोड़ रुपये होगा। इसके बाद देश में सरकारी बैंकों की संख्या कम होकर 18 रह जाएगी।

यह भी पढ़ें- SBI खाताधारकों के लिए 1 मई से शुरू होगी नई सर्विस, ब्याज दरों पर सीधा होगा असर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+