वाइब्रैंट गुजरात को लेकर राहुल गांधी के ट्वीट पर भड़के विजय रूपाणी, ऐसे दिया जवाब

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के बीच सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर नोंकझोंक देखने को मिली है। दरअसल राहुल गांधी ने गुजरात में होने वाली वाइब्रैंट गुजरात समिट को लेकर ट्वीट किया था। राहुल गांधी के ट्वीट पर विजय रूपाणी ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि आपके ट्वीट से दिखता है कि आप गुजरात को विफल होता देखने के लिए कितना बेताब हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात आपकी नफरत से वाकिफ है कि आप प्रदेश से कितनी नफरत करते हैं।

vijay

दरअसल राहुल गाधी ने ट्वीट करके वाइब्रैंट गुजरात समिट के जरिए पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि वाइब्रैंट गुजरात समिट 2019 में कोई प्रायोजक नहीं आना चाहता है और ना ही इससे जुड़ना चाहता है, इस कार्यक्रम में लोग नो मोदी चाहते हैं और लोगों ने स्टेज को वैसे ही छोड़ दिया है जैसा कि नरेंद्र मोदी को पसंद है। जिसके जवाब में विजय रुपाणी ने कहा कि आपके ट्वीट से झलकता है कि आप इस गुजरात और गुजरातियों को विफल होता देखने के लिए बेताब हैं। गुजरात के लोग प्रदेश के प्रति आपकी नफरत को जानते हैं, यही वजह है कि लोग लगातार कांग्रेस को नकारते रहे हैं और आगे भी नकारते रहेंगे।

आपको बता दें कि वर्ष 2013 के बाद पहली बार वाइब्रैंट गुजरात ग्लोबल समिट में पाकिस्तान के प्रतिनिधि मंडल को न्योता दिया गया है। अगले वर्ष 18-20 जनवरी में होने वाले वाइब्रैंट गुजरात समिट में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल को न्योता दिया गया है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल में कुल सात लोग शामिल हैं जोकि पाक के अलग-अलग हिस्सों से बुलाए गए हैं और वह भारत का दौरा करेंगे। गुजरात की समिट में कुल 52 प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेंगे, जिसमे पाकिस्तान भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर से गिरावट, जानिए अपने शहर में कीमत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+