तीन दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे वियतनाम के राष्ट्रपति क्वांग, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

नई दिल्‍ली। वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग तीन दिन की यात्रा पर भारत पहुंच गए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी नगुयेन थी हियेन और एक आधिकारिक शिष्टमंडल भी हैं। उनकी इस यात्रा के दौरान भारत का मुख्य एजेंडा दोनों देशों के बीच रक्षा और व्यापारिक संबंधों को और मजबूती प्रदान करना होगा। कुआंग दिल्ली पहुंचने से पहले बोधगया गए। वियतनाम के राष्ट्रपति आज (शनिवार) को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करेंगे।

तीन दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे वियतनाम के राष्ट्रपति क्वांग, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन भी कुआंग से भेंट करेंगी। कुआंग भारतीय उद्योगपतियों से भी विचार-विमर्श करेंगे। इनके साथ एक कारोबारी शिष्टमंडल भी आया है। दोनों देशों के बीच ऊर्जा, कृषि, पोत परिवहन सहित अनेक क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा होने की संभावना है। वियतनाम के राष्ट्रपति अपनी भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा करेंगे।

क्वांग यहां लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मुलाकात करेंगे। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच सामरिक भागीदारी और मज़बूत होगी। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति क्वांग की यात्रा के दौरान भारत और वियतनाम के समग्र सामरिक संबंधों को और गहरा बनाने तथा द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों पर चर्चा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+