Video: बॉलीवुड एक्‍टर जीशान अयूब ने शेयर किया सीरिया का ऐसा वीडियो जिसे देखकर रो देंगे आप

मुंबई। पिछले नौ सालों से गृह युद्ध की मार झेल रहे सीरिया में बच्‍चों पर सबसे ज्‍यादा असर हुआ है। यहां पर बच्‍चों पर इस युद्ध का गहरा मनोवैज्ञानिक असर हुआ है। एक वीडियो सीरिया से आया है और सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ है। इस वीडियो को बॉलीवुड एक्‍टर जीशान अयूब ने भी ट्वीट किया है। जीशान ने जो वीडियो ट्वीट किया उसमें एक पिता अपनी बेटी को ब्‍लास्‍ट्स के बीच ही हंसाने की कोशिशें करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो जरूर लॉफिंग गेम है, मगर इसे देखकर आपकी आंखें नम हो सकती हैं।

zeeshan ayyub

16 लाख लोगों ने देखा वीडियो

इस वीडियो को शेयर करते हुए जीशान ने लिखा है, 'यह सबसे दिल दहला देने वाली बात है, इसे जब आप सुनेंगे। यह वीडियो सीरिया के इदलिब का है और इसमें पिता अपनी बेटी के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। जैसे ही कोई ब्‍लास्‍ट होता है, बच्ची जोर-जोर से हंसने लगती है। बच्ची के पिता ने ऐसा इसलिए किया, ताकि वह सीरिया में हो रहे बम धमाकों से न डरे। इस वीडियो में कई सोशल मीडिया यूजर्स को बच्ची की क्यूटनेस भी खूब पसंद आई। इस वीडियो को सबसे पहले टीआरटी वर्ल्‍ड के जर्नलिस्‍ट अली मुस्‍तफा ने ट्वीट किया था। वीडियो को अब तक 1.6 मिलियन लोग देख चुके हैं और 3.1 हजार बार इसे री-ट्वीट किया जा चुका है।'

कौन हैं जीशान अयूब

जीशान अयूब बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं। वह अपनी ट्वीट्स को लेकर काफी सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में उन्‍हें नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध प्रदर्शनों के दौरा स्‍वरा भास्‍कर के साथ काफी देखा गया है। जीशान, 'आर्टिकल 15,' 'मिशन मंगल' रांझणा, 'रईस', 'तनु वेड्स मनु', 'मणिकर्णिका', 'ट्यूबलाइट', 'जीरो' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्‍म 'नो वन किल्‍ड जेसिका' में उन्‍होंने मनु शर्मा की भूमिका निभाई थी। इसी फिल्‍म से जीशान को बॉलीवुड में काफी लोकप्रियता हासिल हो सकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+