Video: देखिए क्या हुआ, जब पीएम मोदी से मंच पर मिलने पहुंचा 'छोटा मोदी'
Recommended Video

अहमदाबाद। पीएम मोदी गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए दनादन रैलियां कर रहे हैं, उसी दौरान बुधवार को मंच पर 'छोटा मोदी' आ पहुंचा। चुनावी रैलियों में तनाव के बीच एक अजीब वाकया देखने को मिला जब एक छोटा सा बच्चा जिसे दिखने में बिल्कुल पीएम मोदी की तरह तैयार किया गया था, वो मंच पर आ गया। एक बार तो मोदी भी उसे देखकर हैरान रह गए। मंच पर आते वक्त लिटिल मोदी को पीएम मोदी ने हाथ मिलाकर उसे अपने गोद में बिठा दिया।

यह पूरा वाकया गुजरात के नवसारी का था, जब पीएम मोदी एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान पीएम मोदी की वेशभूषा में एक छोटा बच्चा मंच पर आ गया। उस वक्त पीएम मोदी के साथ अन्य बीजेपी के नेता भी मौजूद थे। वह छोटे मोदी भी पीएम के जैसा ही चश्मा, दाढ़ी और कपड़ों से लेकर सब कुछ हुबहु नजर आ रहा था। उस छोटे मोदी को देखकर हर कोई हैरान था।
मंच पर आते दिख छोटे मोदी से पीएम मोदी हाथ मिलाते हैं और फिर उसे अपनी गोद में बिठा देते हैं। पीएम मोदी उस बच्चे से थोड़े टाइम तक बातचीत करते हुए जनता को हाथ दिखाकर अभिवादन स्वीकार करने के लिए कहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications