Video- स्ट्रिप डांस की सनसनी से पहले भी टीवी शो पर भी ड्रामा कर चुकी हैं कंदील बलोच
नई दिल्ली। पाकिस्तान के कप्तान शाहिद अफरीदी के लिए बेइंतहा प्यार दिखाने वाले कंदील बलोच तमाशा क्वीन हैं। बलोच यह तमाशा कई साल पहले शुरु कर दिया था लेकिन उन्हे सुर्खियां इस बार मिली है। कंदील बलोच ने भारत-पाक मैच में पाक की जीत पर स्ट्रिप डांस की बात कही थी जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गयी थी।
wct20: मोहाली में शाहिद अफरीदी ने क्यों की कश्मीर की बात?
लेकिन हार के बाद उन्होंने शाहिद अफरीदी को जमकर गालियां दी और उन्हें सन्यास लेने तक की बात कह डाली। बलोच पाकिस्तान आइडल में काफी सालों पहले आयी थी और अपने व्यवहार के चलते उन्हें शो पर काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था।
शो में चुने नहीं जाने पर बलोच बिलख-बिलख कर रोने लगी थी। बलोच इस शो में डांस से लेकर अंग्रेजी गाने तक गा डाले। लेकिन जिस तरह से बेसुरी आवाज में उन्होंने गाना गाया उसके बाद शो के जजों ने उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications