VIDEO: 'प्राण जाए पर फोन ना जाए', लड़की के ऊपर से गुजरी ट्रेन, फिर भी बात नहीं हुई बंद

नई दिल्ली, 12 अप्रैल: भारतीय रेलवे लगातार चेतावनी देता रहता है कि एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म जाने के लिए लोग फुटओवर ब्रिज और अंडरपास का इस्तेमाल करें, लेकिन लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसके अलावा पटरियों पर ना चलने की भी अपील लोगों से की जाती रहती है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोगों ने एक नया मुहावरा बना दिया कि प्राण जाए पर फोन ना जाए।

रफ्तर थी काफी तेज

रफ्तर थी काफी तेज

वायरल वीडियो के मुताबिक एक लड़की ट्रेन की पटरियों के बीच चल रही होती है। वो फोन पर बात भी करती रहती है, तभी एक मालगाड़ी आ जाती है। इस पर लड़की ने समझदारी दिखाई और वो पटरियों के बीच लेट गई, जिसके बाद तेज रफ्तार मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई। इसके बाद जो हुआ वो हैरान करने वाला था।

तुरंत करने लगी बात

तुरंत करने लगी बात

मालगाड़ी गुजरने के बाद लड़की पटरियों पर से उठी। आमतौर पर ऐसी घटना के बाद लोग विचलित हो जाते हैं, लेकिन उसके अंदर डर नाम की चीज नहीं थी। उसने पहले अपना फोन उठाया और फिर बात करते हुए आगे बढ़ गई। जिस पर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। ये वीडियो कब और कहां का है, ये नहीं पता चल पाया, लेकिन ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों ने किए ये कमेंट

लोगों ने किए ये कमेंट

वहीं दूसरी ओर इस वायरल वीडियो पर लोगों ने कमेंट करके जमकर मजे लिए। एक शख्स ने लिखा कि वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है, जबकि दूसरे यूजर ने 'मौत को छूकर टक से लौट आया' वाला मीम से इसकी तुलना की। वहीं एक यूजर ने लिखा कि लग रहा है कि ये महिला किसी खास के साथ तगड़ी वाली गॉसिप कर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+