Video: मिन्‍नतें करती रही मां और बांदीपोरा के हाजिन में आतंकियों ने 11 साल के बच्‍चे को मार डाला

श्रीनगर। नॉर्थ कश्‍मीर के बांदीपोरा में शुक्रवार को हुए एनकाउंटर में दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। एनकाउंटर बांदीपोरा के हाजिन में चल रहा था। इस घटना में एक दुखद बात भी हुई है कि एक 11 साल का बच्‍चा भी एनकाउंटर में मारा गया है। इस बच्‍चे को आतंकियों ने बंधक बना लिया था। बांदीपोरा के एसएसपी की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। जो आतंकी मारे गए हैं वे दोनों ही लश्‍कर-ए-तैयबा के हैं। कश्‍मीर घाटी में पिछले 24 घंटों में छह आतंकियों को ढेर किया गया है।

ढाल की तरह किया आतिफ का प्रयोग

आतंकियों ने तीन नागरिकों को बंधक बनाया था जिसमें से दो लोगों को सुरक्षित रिहा कर लिया गया था। वहीं 11 वर्ष का बच्‍चा जिसका नाम आतिफ था, उसे बचाने के प्रयास जारी रहे। इस बच्‍चे की मां ने भी आतंकियों से अपील की कि उसके बच्‍चे को छोड़ दिया जाए। पिता ने आतंकियों से कहा कि वे जो कुछ भी कर रहे हैं वह जेहाद तो हरगिज नहीं है। आतिफ को आतंकियों ने अपनी ढाल के तौर पर प्रयोग किया। मासूम आतिफ दोनों तरफ से हो रही गोलीबारी का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई। मासूम आतिफ की मां के आंसू भी आतंकियों के पत्‍थर दिल को नहीं पिघला सके और आतंकियों ने आतिफ को अपनी सुरक्षा के लिए प्रयोग करने की कोशिश की।

लश्‍कर के आतंकी ने मारा बच्‍चे को

लश्‍कर के आतंकी ने मारा बच्‍चे को

बांदीपोरा के एसएसपी राहुल मलिक ने इस पर जानकारी दी। उन्‍होंने बताया, 'दो आतंकी जिन्‍हें सिर्फ उनके उपनाम अली और हुबैद के नाम से जाना जाता था, हाजिन एनकाउंटर में मारे गए हैं। जिस बच्‍चे को उन्‍होंने बंधक बनाया था, उसकी हत्‍या अली ने की।' एसएसपी मलिक ने बताया दोनों आतंकी विदेशी थे और अली काफी देर तक एनकाउंटर में फंसा रहा। वह तीसरी मंजिल पर था और यहीं पर उसने बच्‍चे को रखा था। एसएसपी मलिक के मुताबिक अली ने हाजिन में कुछ और नागरिकों की हत्‍या भी की थी। आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है।

24 घंटें में छह आतंकी ढेर

24 घंटें में छह आतंकी ढेर

सेना की ओर से बताया गया है कि नॉर्थ कश्‍मीर में आने वाले बारामूला के कालानतारा पाईन में हुए एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गए। दो आतंकी बांदीपोरा के हाजिन में और एक आतंकी शोपियां में ढेर हुआ है। गुरुवार को बांदीपोरा के हाजिन में सुबह 10 बजे से एनकाउंटर शुरू हुआ। मीर मोहल्‍ला में हुए इस ऑपरेशन में सेना की 13वीं राष्‍ट्रीय राइफल्‍स, सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की स्‍पेशन ऑपरेशन ग्रुप की (एसओजी) शामिल थीं।

पाकिस्‍तान के आतंकियों का सफाया

पाकिस्‍तान के आतंकियों का सफाया

शोपियां के इमाम साहिब में भी एक एनकाउंटर शुरू हुआ। इमाम साहिब में सुरक्षाबलों की ओर से कासो लॉन्‍च किया गया था। यहां पर उन्‍हें आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। यहां पर एनकाउंटर में एक आतंकी को ढेर किया गया था। पुलिस प्रवक्‍ता की ओर से शुक्रवार को जानकारी दी गई कि बारामूला के कालानतारा पाईन में हुए एनकाउंटर में दो आतंकियों को ढेर किया गया है। इनमें से एक की पहचान आमिर रसूल के तौर पर हुई है। आमिर रसूल सोपोर का रहने वाला था। वहीं दूसरा आतंकी पाकिस्‍तान का रहने वाला था। दोनों ही आतंकियों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+