VIDEO: तनुश्री दत्ता पर हमले का वीडियो आया सामने, देखकर आप भी कांप जाएंगे
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने एमएनएस पार्टी के कार्यकर्ताओं को बुलाकर एक्ट्रेस को डराया-धमकाया था और उनकी गाड़ी से तोड़फोड़ की गई थी। अब इस घटना का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

नई दिल्ली। तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने एमएनएस पार्टी के कार्यकर्ताओं को बुलाकर एक्ट्रेस को डराया-धमकाया था और उनकी गाड़ी से तोड़फोड़ की गई थी। अब इस घटना का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में लोगों की भीड़ तनुश्री की गाड़ी पर हमला करती हुई दिख रही है। इस गाड़ी में तनुश्री अपने माता-पिता के साथ सेट से घर वापस लौट रही थीं। नीचे देखिए वीडियो-

10 साल बाद फिर सामने आया वीडियो
तनुश्री ने नाना पाटेकर पर 10 साल पहले यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। तनुश्री ने आरोप लगाया था कि फिल्म 'Horn Ok Pleassss' के सेट पर पाटेकर के खराब व्यवहार के बाद वो सेट छोड़कर चली गई थीं, जब नाना ने एमएनएस पार्टी के कार्यकर्ताओं को बुलाकर डराया-धमकाया था। 10 साल बाद एक बार फिर वायरल हुए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे पार्टी कार्यकर्ता गुंडई पर उतर आए हैं।
पुलिस ने आकर सुरक्षित निकाला
वीडियो में कार्यकर्ता तनुश्री की गाड़ी पर हमला करते दिख रहे हैं। भीड़ ने चारों तरफ से तनुश्री की गाड़ी को घेर रखा है और कुछ लोग गाड़ी के ऊपर चढ़े हुए हैं। वहीं एक शख्स हाथ में वीडियो कैमरा लिए उनकी गाड़ी के टायर की हवा निकलाता दिख रहा है। गाड़ी के अंदर तनुश्री अपने माता-पिता के साथ डरी-सहमीं बैठी दिख रही हैं। तनुश्री ने बताया था कि प्रोड्यूसर्स ने सेट के गेट भी बंद कर दिए थे जिससे वो बाहर न निकल पाएं, फिर मुंबई पुलिस ने आकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला था।

तनुश्री की बात का चश्मदीद ने किया था समर्थन
तनुश्री ने नाना पाटेकर पर साल 2008 में भी आरोप लगाया था, लेकिन तब उन्हें इंडस्ट्री का सपोर्ट नहीं मिला था। 10 साल बाद उन्होंने फिर से इंडस्ट्री की काली सच्चाई लोगों से बयां की। तनुश्री के खुलासे का बाद जैनिस सिकेरिया और शाइली शेट्टी ने भी एक्ट्रेस की बात का समर्थन करते हुए बताया कि 10 साल पहले सेट पर वही हुआ था जो तनुश्री कह रही हैं। तनुश्री को बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने सपोर्ट किया है। फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, ट्विंकल खन्ना, सोनम कपूर, अनुराग कश्यप और परीणीति चोपड़ा जैसे सितारे तनुश्री के साथ खड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications