VIDEO: 'मेरे रश्के कमर' पर बिंदास होकर नाचीं सपना चौधरी और अर्शी खान, नहीं देखा होगा दोनों का ऐसा डांस

'बिग बॉस' सीजन 11 में दर्शकों को कई लड़ाइयां देखने को मिली थीं, जिनमें से कई लड़ाई अर्शी खान और सपना चौधरी के बीच भी हुई थीं। ये कोई भला कैसे भूल सकता है कि दोनों की लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि सपना के तानों से अर्शी रो पड़ी थीं, लेकिन अब लगता है कि इन दोनों ने अपनी दुश्मनी भुला दी है।

Sapna Choudhary And Arshi Khan

नई दिल्ली। 'बिग बॉस' सीजन 11 में दर्शकों को कई लड़ाइयां देखने को मिली थीं, जिनमें से कई लड़ाई अर्शी खान और सपना चौधरी के बीच भी हुई थीं। ये कोई भला कैसे भूल सकता है कि दोनों की लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि सपना के तानों से अर्शी रो पड़ी थीं। दोनों की लड़ाई बिग बॉस के इस सीजन के सबसे बड़े विवादों में से एक थी, लेकिन अब लगता है कि इन दोनों ने अपनी दुश्मनी भुला दी है। अब इनकी दुश्मनी दोस्ती में तब्दील हो गई है और इसका सबूत है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो-

दोनों के डांस का वीडियो हुआ वायरल

दोनों के डांस का वीडियो हुआ वायरल

मॉडल अर्शी खान और डांसर-सिंगर सपना चौधरी की बिग बॉस के घर में एक-दूसरे से बिल्कुल भी नहीं पटती थी। दोनों के बीच कट्टर दुश्मनी थी। जहां अर्शी विकास और शिल्पा कैंप की थीं, तो वहीं सपना हिना और प्रियांक कैंप की। दोनों की ये दुश्मनी लेकिन अब दोस्ती में बदल गई है। दोनों अब पक्की सहेलियां बन गई हैं और इस बात की गवाही दोनों का ये वीडियो दे रहा है जिसमें ये मशहूर गाने 'मेरे रश्के कमर' पर डांस कर रही हैं।

वीडियो पर आए लाखों व्यूज

अर्शी खान और सपना चौधरी का एक वीडियो काफी वायरल हो गया है। इस वीडियो में सपना और अर्शी नुसरत फतेह अली खान के मशहूर गाने 'मेरे रश्के कमर' पर जमकर नाच रही हैं। पीले रंग के लिबास में सपना और नीले रंग के सूट में अर्शी खान इस गाने पर खूब ठुमके लगा रही हैं। इस वीडियो को अर्शी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और कुछ ही घंटों में इसपर लाखों व्यूज और हजारों कमेंट्स आ गए हैं। वीडियो के साथ अर्शी ने लिखा, 'लव यू सपना। तुम्हारे परिवार के साथ बहुत ही हसीन शाम।'

बिग बॉस के घर से निकलकर चमकी किस्मत

बिग बॉस के घर से निकलकर चमकी किस्मत

बिग बॉस के घर से निकलने के बाद अर्शी खान और सपना चौधरी की किस्मत ही चमक गई है। सपना चौधरी अब तक केवल हरियाणा के लिए गाने करती थीं, वहीं बिग बॉस से निकलने के बाद उन्हें बॉलीवुड फिल्में मिलने लग गई हैं। हाल ही में आई फिल्म 'वीरे की वेडिंग' का गाना 'हट जा ताऊ' लोगों को काफी पसंद आया। अब वो जल्द ही अभय देओल के साथ भी ठुमके लगाती नजर आएंगी। वहीं अर्शी खान कुछ दिन पहले बॉक्स क्रिकेट लीग में दिखाई दी थीं। साथ ही वो इवेंट्स में भी नजर आती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+