VIDEO: बेस्ट एक्टर अवार्ड के लिए नाम सुनते ही जब रणवीर ने किया दीपिका को किस
नई दिल्ली। मुंबई में बुधवार की रात फिल्मी सितारों को आईफा अवॉर्ड्स दिए गए। इस दौरान अगर सबसे ज्यादा किसी ने ध्यान खींचा तो वो रहे रणवीर और दीपिका। दोनों को अवार्ड तो मिले ही लेकिन इससे भी ज्यादा चर्चा हुई दोनों की ड्रेस और फंक्शन के दौरान शरारतों की। बेस्ट एक्टर के लिए जब रणवीर का नाम पुकारा गया तो खुशी से उन्होंने पास में बैठी बीवी दीपिका को किस कर दिया। ये वीडियो खूब देखा जा रहा है।
दीपिका मेरे सामने, मैं और क्या मांगू
बेस्ट एक्टर के लिए रणवीर सिंह के नाम की घोषणा हुई तो सबसे पहले उन्होंने पत्नी दीपिका पादुकोण को किस किया। अवॉर्ड लेने के बाद रणवीर सिंह ने कहा, दीपिका आप मुझे हर दिन इंस्पायर करती हो। मेरी पत्नी फ्रंट रो में बैठकर मुझे बेहद गर्व के साथ देख रही हैं। मैं इससे ज्यादा और क्या मांग सकता हूं।

दोनों की ड्रेस की भी चर्चा
आईफा में दीपिका पर्पल कलर की गाउन में पहुंची थीं। उन्होंने हल्के बैंगनी रंग की लंबी सी गाउन पहनी हुई थी। वहीं रणवीर ने ब्लू कलर का आउटफिट पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने हाथ में छड़ी पकड़ी हुई थी। उन्होंने अपने सर पर पोनीटेल बनाई हुई थी। दोनों की ड्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में हैं। दोनों की मजाक भी बन रही है। दीपिका ने खुद भी अपनी इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें डाली हैं, एक तरह से इनमें अपना मजाक ही बनाया है।

किसे मिला कौन सा अवार्ड
रणवीर सिंह को फिल्म 'पद्मावत के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। 'राजी' में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गय। बेस्ट सपोर्टिंग कलाकारों के तौर पर विक्की कौशल ने 'संजू' के लिए और अदिति राव हैदरी ने 'पदमावत' में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए अवॉर्ड अपने नाम किया। दीपिका पादुकोण को फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के लिए स्पेशल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस मिला। फंक्शन में सलमान खान, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट्, रेखा, आयुष्मान खुराना विक्की कौशल, रणवीर सिंह, माधुरी दीक्षित जैसे कई दिग्गज सितारों शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications