भारत छोड़ हमेशा के लिए यूके जा रही हैं राखी सावंत, VIDEO शेयर कर फैन्‍स से की खास डिमांड

मुंबई। बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत अकसर अपनी हरकतों और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अपनी शादी की खबरों से राखी ने हर किसी को हैरान कर दिया था। अब राखी ने अपने इस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे बता रही हैं कि वो हमेशा के लिए यूके शिफ्ट होने वाली हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो में राखी अपने फैन्‍स से एक खास डिमांड भी कर रही हैं। राखी ने अपने फैन्‍स से उनके गाने छप्‍पन छुरी को हिट कराने की गुजारिश की है। आपको बता दें कि राखी सावंत का यह गाना अभी नंबर 6 पर ट्रेंड कर रहा है और राखी अपने फैन्‍स से इसे नंबर 1 पर लाने की गुजारिश कर रही है।

वीडियो में ये कह रही हैं राखी सावंत

वीडियो में ये कह रही हैं राखी सावंत

राखी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राखी कह रही हैं कि 'आप मेरे कैसे फैंस हो कि मैंने आपका कितने सालों तक एंटरटेमेंट किया है और अब जब मैं अपने पति के साथ परमानेंटली यूके जा रही हूं तो जाते-जाते मेरा एक वीडियो भी हिट नहीं करवा सकते? मैंने 12-15 साल इंडस्ट्री में आपको एंटरटेन किया भूखे रहकर सलाद खाकर। अब जब हम जा रहे हैं तो जाते-जाते हमें अपनी ब्लेसिंग भी नहीं दोगे क्या? मेरे पास इतने पैसे नहीं है। मेरा गाना छप्पन छुरी 6वें नंबर पर आ गया है उसे नंबर 1 पर लाओ और शेयर करो हमारा वीडियो'।

कौन है राखी सावंत का पति, किसी को नहीं पता

कौन है राखी सावंत का पति, किसी को नहीं पता

वीडियो में राखी गले में मंगलसूत्र पहने और मांग में सिंदूर लगाए हुए दिख रही हैं। लेकिन राखी के हसबैंड कौन हैं? ये ना तो कोई जानता है और ना किसी ने उनके हसबैंड को देखा है। राखी का कहना है कि उनके पति को मीडिया के सामने आना पसंद नहीं है। राखी ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'रितेश एक बहुत ही प्राइवेट इंसान हैं। उन्हें मीडिया के सामने आना या बात करना पसंद नहीं है। वो बिजनेसमैन हैं और बहुत ही अच्छे और सुलझे हुए इंसान हैं। आपको बता दें कि 28 जुलाई को मुंबई के जेडब्लू मैरिएट में शादी कर ली थी। राखी दुल्हन के लिबास में अपनी तस्वीरें तो शेयर कर दी थीं लेकिन अपनी पति की एक झलक तक नहीं दिखाई थी।

हाल ही में ट्रांसपेरेंट गाउन को लेकर विवादों में थीं राखी सावंत

हाल ही में राखी सावंत अपनी ट्रांसपेरेंट ड्रेस को लेकर सुर्खियों में आईं थी। दरअसल छप्पन छुरी गाने के लॉन्च पर एक्ट्रेस ने गोल्डन शिमरी गाउन पहना हुआ था। जोकि काफी ट्रांसपेरेंट था। यूजर्स ने इसको लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। एक्ट्रेस सफाई देते हुए कहा कि उन्हें मालूम नहीं था कि ये गाउन इतना ट्रांसपेरेंट होगा। इसके साथ ही उन्होंने इसका आरोप मीडिया लाइट्स पर थोप दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+