Video: मुंबई के आसमान में 2 SU-30 फाइटर जेट के साथ 5 राफेल का कारवां
अंबाला। अब से बस कुछ मिनटों बाद फ्रेंच फाइटर जेट राफेल हरियाणा के अंबाला में इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के बेस पर लैंड कर जाएंगे। राफेल के एक वीडियो को रक्षा मंत्री के ऑफिस की तरफ से ट्वीट किया गया है। इसमें नजर आ रहा है कि पांच राफेल को आईएएफ के फाइटर जेट सुखोई अपने साए में लेकर चल रहे हैं। राफेल ने आज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अल दाफ्रा एयरबेस से टेक ऑफ किया था। फिलहाल पांचों राफेल जेट भारतीय एयरस्पेस में दाखिल हो चुके हैं। अंबाला में लैंडिंग से पहले राफेल ने इंडियन नेवी की वॉरशिप आईएनएस कोलकाता से संपर्क किया है।
Recommended Video

अंबाला की तरफ बढ़ते रफाल
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ऑफिस की तरफ से राफेल की फोटो को ट्वीट किया गया। फोटो ट्वीट करने के साथ रक्षा मंत्री ने कैप्शन में लिखा, 'पक्षियों ने भारतीय एयरस्पेस में कदम रख दिया है। अंबाला में आपकी लैंडिंग शुभ हो।' उन्होंने जो कैप्शन वीडियो में वह कुछ इस तरह से था, 'दो सुखोई के साथ राफेल अंबाला की तरफ बढ़ते हुए।' अंबाला पहुंचने से पहले राफेल जेट के पायलट ने इंडियन नेवी की वॉरशिप आईएनएस कोलकाता के कैप्टन के बात की है। यूएई से टेक ऑफ करने के बाद यह वार्ता हुई है।
हैप्पी लैंडिंग राफेल लीडर
आईएनएस कोलकाता इस समय पश्चिमी अरब सागर में तैनात है। आईएनएस कोलकाता की तरफ से कहा गया, 'आईएनएस कोलकाता डेल्टा63: एरो लीडर फ्लाइंग राफेल, हिंद महासागर में आपका स्वागत है राफेल लीडर। बहुत धन्यवाद। एक भारतीय वॉरशिप हिंद महासागर की सुरक्षा में तैनात है। आप गर्व के साथ आसमान की ऊचाईयों को छुएं। हैप्पी लैंडिंग राफेल लीडर।' इसके बाद राफेल उड़ा रहे ग्रुप हरकीरत सिंह की तरफ से कहा गया, 'आपको बेहतर हवा मिले इसकी
शुभकामनाएं। हैप्पी हंटिंग, ओवर एंड आउट।'

23 साल बाद आया कोई फाइटर जेट
राफेल की लैंडिंग से पहले अंबाला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं और पूरे शहर में धारा 144 लगा दी गई है। आईएएफ ने फोटो और वीडियो लेने पर पाबंदी लगा दी है। सोमवार को फ्रेंच एयरफोर्स के एयरबस A330 मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट(एमआरटीटी) एयरक्राफ्ट में रि-फ्यूलिंग की थी। अल दाफ्रा से अंबाला तक राफेल की दूसरी उड़ान के दौरान अब आईएएफ का रशियन एयरक्राफ्ट आईएल-78 इसके रि-फ्यूलर्स के तौर पर रहेगा। आईएएफ को 23 साल बाद कोई विदेशी फाइटर जेट मिल रहा है।

वॉटर सैल्यूट के साथ स्वागत
आईएएफ सूत्रों की तरफ से बताया गया है कि राफेल को अंबाला में लैंडिंग के बाद वॉटर कैनन सैल्यूट दिया जाएगा। राफेल की भारत तक उड़ान के दौरान एक स्टॉप यूएई का अल दाफ्रा एयरबेस था। अबू धाबी के करीब यह एयरबेस अमेरिकी सेनाओं का अहम बेस है और यहां से फ्रांस की सेनाएं भी ऑपरेट करती हैं। राफेल करीब 7,000 किलोमीटर की दूरी तय करके अंबाला पहुंचेंगे। हालांकि ईरान की तरफ से फायर की गई मिसाइल के राफेल के करीब गिरने से चिंताएं बढ़ गई थीं।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications