Domestic Violence पर दर्दनाक दास्तां सुनाने वाली महिला का वीडियो हुआ वायरल, आप ने देखा क्या
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको भले तकलीफ हो लेकिन ये घरेलू हिंसा को लेकर बड़ा संदेश देता है। इस वीडियो को अरब की पत्रकार जेनन मौसा द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया। वीडियो में एक महिला है जो अपने साथ हो रहे बर्ताव के अनुसार हावभाव बदलती दिख रही है। वीडियो के कैप्शन में जेनन ने लिखा है- 'घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरुकता के लिए शानदार क्लिप'।

वीडियो में बदलते हैं महिला के हावभाव
वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत में महिला को कोई फूल देता है और वह खुश हो जाती है। लेकिन फिर अचानक उसके साथ हिंसा की जाती हैं और उसके चेहरे पर घाव उभर जाते हैं। वीडियो में दिखता है कि कैसे इतनी यातनाओं के बाद भी महिला को शादी में रहने के लिए मजबूर किया जाता है। इसके अलावा उसे सभी घाव मेकअप से छुपाकर दुनिया के सामने पत्नी बनकर खड़े रहने पर मजबूर किया जाता है।
लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को देखकर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने लिखा कि महिला को पीटने में खुद की मर्दानगी समझने वाले आदमी समझ में नहीं आते। वहीं किसी और ने महिला को ये वीडियो बनाने के लिए उसकी तारीफ की। इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं।

दुनियाभर में आम है महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा
बता दें कि दुनियाभर महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा के आम है। ऐसे में इसके खिलाफ लोगों को जागरुक करने के लिए ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं। वहीं दुनियाभर में महिलाओं से हिंसा के खिलाफ कई कानून हैं। कई जगह महिलाओं को न सिर्फ काफी कुछ सहना पड़ता है बल्कि इस सब के बाद भी मजबूरी में शादी में रहना होता है।
यह भी पढ़ें- अरुण जेटली के निधन पर राखी सावंत ने शेयर किया ऐसा वीडियो, लोगों ने जमकर सुनाई खरी-खरी












Click it and Unblock the Notifications