Video: बैंक के बाहर कतार में खड़े लोगों पर बरपा पुलिसवाले का कहर, लाठी से की पिटाई, सस्पेंड
बैंक के बाहर लाइन में खड़े लोगों पर पुलिसवाले ने लाठियां बरसाई।
फतेहपुर। नोटबंदी के बाद देशभर के बैकों में लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगी है। लोग बैकों के बाहर नोट बदलने से लेकर पैसे निकालने के लिए घंटों तक खड़े रहने को मजबूर हैं।

बैकों के बाहर लोगों की लंबी लाइनें अब आम हो गई । घंटों तक कतार में खड़े लोग पहले से परेशान है, लेकिन पुलिसवाले उनकी मदद करने के बजाए उनपर लाठियां बरपा रहे हैं। मामला फतेहपुर का कहै, जहां आईडीबीआई बैंक के सामने कतार में खड़े लोगों पर एक पुलिसवाले का डंडा बरसा दिया।
पुलिसवाले ने बैंक के बार खड़े लोगों पर खूब लाठियां बरसाई। बूढ़े-बुजुर्ग किसी को नहीं बख्शा। बस लाठियां बरसाता रहा। कुछ को बैंक के भीरत बंद कर दिया तो किसी को मारते-मारते बैंक से दूर करता रहा। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सीएम अखिलेश यादव ने एसपी और एसओ को सस्पेंड कर दिया है। देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications