Video: G-20 के समापन के बाद पीएम मोदी पहुंचे भारत मंडपम, लोगों का किया अभिवादन
जी-20 के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देर शाम एक बार फिर से भारत मंडपम पहुंचे और लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान कई पत्रकार भी मौजूद रहे। बता दें कि भारत मंडपम, नई दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित एक अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर है। जिसको देश में होने वाले बड़े आयोजनों के लिए डिजाइन किया गया है। जिसका उद्घाटन पीएम मोदी ने किया था। 9 और 10 सितंबर को इसी भारत मंडपम में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ था।
10 हजार वर्गफुट में मंडपम में भारत के इतिहास की प्रदर्शनी
10 हजार वर्ग फुट के मंडपम के करीब 30% हिस्से में कल्चरल कॉरिडोर बनाया गया। भारत की तरफ से इसमें अष्टध्यायी, ऋग्वेद, भीमबेटका की पेंटिंग, योग, कुंभ, वैदिक ऋचाएं, हिमालय, गंगा, हिंद महासागर और रॉयल बंगाल टाइगर को लगाया गया।

विदेशी धरोहर का भी प्रदर्शन किया गया
यूके से मैग्नाकार्टा, फ्रांस से मोनालिसा और डिक्लेरेशन ऑफ द राइट्स ऑफ मैन एंड ऑफ द सिटीजन, ऑस्ट्रेलिया से ग्रेट बैरियर रीफ, अमेरिका का ग्रैंड कैनयन और चार्टर्स ऑफ फ्रीडम के अलावा डिजिटल फॉर्म में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को प्रदर्शित किया गया।
Recommended Video
भारत मंडपम में नटराज की मूर्ति स्थापित
प्रगति मैदान के भारत मंडपम में अष्टधातु से बनी नटराज की मूर्ति स्थापित है। यह 27 फीट ऊंची और 18 टन वजनी है। अष्टधातु से बनी यह मूर्ति, दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है। ब्रह्मांडीय ऊर्जा, रचनात्मकता और शक्ति का महत्वपूर्ण प्रतीक नटराज की प्रतिमा जी-20 शिखर सम्मेलन में आकर्षण का केंद्र बनी रही।












Click it and Unblock the Notifications