VIDEO: नापाक हरकत से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, लगातार कर रहा युद्धविराम का उल्लंघन...

आरएस पुरा। जम्मू-कश्मीर की सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की ओर से लगातार युद्धविराम का उल्लंघन जारी है। भारतीय सेना से बार-बार मुंह की खाने के बावजूद पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना लगातार सीमा पार से फायरिंग कर रही है। आरएस पुरा सेक्टर में ताजा हालात क्या हैं ये आप तस्वीरें देख कर समझ सकते हैं। जहां नागरिकों को सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है, वहीं भारतीय जवान पूरी मुस्तैदी से जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में बीएसएफ के एक जवान शहीद हुए हैं, वहीं दो नागरिकों की मौत की मौत हो गई है, जबकि 4 घायल हो गए।

देखिए आरएस पुरा में क्या हैं ताजा हालात

देखिए आरएस पुरा में क्या हैं ताजा हालात

शुक्रवार सुबह से ही पाकिस्तान सीमापार से सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। शनिवार को आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान की फायरिंग में बीएसएफ के एक जवान मंदीप सिंह शहीद हो गए, वहीं दो नागरिकों की मौत भी हुई है। आरएस पुरा के अलावा रामगढ़ सेक्टर में भी पाकिस्तान ने फायरिंग की है, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं।

भारतीय जवान भी दे रहे हैं मुंह तोड़ जवाब

भारतीय जवान भी दे रहे हैं मुंह तोड़ जवाब

पाकिस्तान की करतूत का भारत भी लगातार जवाब दे रहा है। बीएसएफ ने इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। एहतियात के तौर पर आरएस पुरा में सीमा से सटे गांवों को खाली कराया गया है। आपको बता दें कि गुरुवार को भी पाकिस्तान ने आरएसपुरा सेक्टर में ही फायरिंग की थी। पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान हेड कॉन्स्टेबल ए सुरेश शहीद हो गया था।

दो नागरिकों की मौत, 4 घायल

दो नागरिकों की मौत, 4 घायल

पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन के जवाब में भारतीय जवानों ने भी पलटवार किया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डीजी केके शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन का हमने भी करारा जवाब दिया। भारतीय जवानों की जवाबी फायरिंग में पाकिस्तान को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+