मध्य प्रदेश चुनाव: RSS और हिंदू-मुसलमान पर वायरल हुआ कमलनाथ का विवादित VIDEO

Recommended Video

    MP Election 2018:Muslims को Hindu के खिलाफ भड़काते Kamal Nath का Video Viral | वनइंडिया हिंदी

    भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो आरएसएस के बारे में कुछ विवादास्पद बातें कहते दिख रहे हैं। वीडियो में कमलनाथ आरएसएस और हिंदू-मुसलमानों की बात कर रहे हैं। वीडियो में कमलनाथ मुस्लिम समुदाय के लोगों को चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति के बारे में समझा रहे हैं। इसमें वह आरएसएस से सतर्क रहने की बात कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि आरएसएस का यही स्लोगन है अगर हिंदू को वोट है तो हिंदू शेर मोदी को वोट दो और अगर मुसलमान को वोट करना है तो कांग्रेस को वोट दो।

    अगर मुसलमान को वोट करना है तो कांग्रेस को वोट दो

    अगर मुसलमान को वोट करना है तो कांग्रेस को वोट दो

    इस वीडियो में कमलनाथ मुस्लिम समुदाय के लोगों से बात करते दिख रहे हैं। जिसमें वो कह रहे हैं कि-'मैं तो छिंदवाड़ा की बात करूं, मुझे तो लोग आ के बता देते हैं। उनके आरएसएस, क्योंकि नागपुर से जुड़ा हुआ है। वहां तो उनके लिए सुबह आओ, रात को चले जाओ और बड़ा ही आसान है। वो उनका एक ही स्लोगन है '... अगर हिंदू को वोट है तो हिंदू शेर मोदी को वोट दो और अगर मुसलमान को वोट करना है तो कांग्रेस को वोट दो।

    विवादित वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा हमलावर हो गई है

    कमलनाथ मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों से कह रहे हैं, केवल दो लाइन, और कोई पाठ पढ़ाने नहीं जाते. ये इनकी रणनीति है, इस समय सजग व सतर्क रहने की जरूरत है। ये लोग आपको (मुस्लिम) उलझाने की कोशिश करेंगे। इनसे हम निपट लेंगे बाद में, मतदान तक आपको सब कुछ सहना पड़ेगा। चुनाव के मौसम में कमलनाथ के इस वीडियो से सियासत गरमा गई है। इस विवादित वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा हमलावर हो गई है।

     कमलनाथ जी राहुल गांधी की पाठशाला में कौन सा पाठ पढ़ा रहें हैं

    कमलनाथ जी राहुल गांधी की पाठशाला में कौन सा पाठ पढ़ा रहें हैं

    कमलनाथ के इस वीडियो से कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व पर बीजेपी को हमला करने का मौका मिल गया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर कहा कि कमलनाथ जी राहुल गांधी की पाठशाला में कौन सा पाठ पढ़ा रहें हैं और किसे निपटाने की बात कर रहें हैं? सुन लीजिये, देश की जनता लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस को पहले ही निपटा चुकी है। कमलनाथ जी जिस प्रकार से चुनाव के बाद हिन्दुओं और आरएसएस को निपटा देने की बात कर रहें है, वह बहुत ही निंदनीय है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+