Video: मुंबई लोकल के हार्बर लाइन पर 4 लड़कों का खतरनाक स्टंट, वीडियो हुआ वायरल
मुबंई। चलती ट्रेन में स्टंट करना कोई नई बात नही है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसमें लोग चलती ट्रेन में खतरनाक स्टंट करते देखे गए हैं। एक बार फिर से ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मुंबई की लोकल ट्रेन में 4 लड़के खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं। वीडियो मुबंई लोकल के हार्बर लाइन की है।

जानकारी के मुताबिक मुंबई के जीटीबी रेलवे स्टेशन से सीएसएमटी स्टेशन के बीच चार लड़के चलती ट्रेन में उछलकूद करते है। वीडियो 25 जुलाई का बताया जा रहा है। चारों में से एक लड़के ने अपने हाथ में मोबाइल फोन थामा हुआ है और स्टंट का वीडियो बना रहा है। चारों हाईस्पीड लोकल ट्रेन के दरवाजे पर लटक कर स्टंट करते। कोई ट्रेन के विंडो के सहारे छत पर चढ़ता है तो कोई प्लेटफॉर्म पर खड़े शख्स का फोन छीनता हुआ गुजर जाता है। चारों लड़के रेलवे लाइन के किनारे लगे खंभों को छूते निकल जाते हैं।
चारों लड़कों के स्टंट का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद अब चारों की पहचान की कोशिश की जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिली ही। रेलवे पुलिस ने वीडियो को इस रूट पर पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर भेज दिया है। रेलवे ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही खतरनाक स्टंट करने वाले चारों लड़के पकड़े जाएंगे।
#Viral Video Of boys doing #stunt in Local train btwn #GTB and #Chunabatthi Station... In btwn they #snatch the Mobile phone @rpfcrbb @Central_Railway @PiyushGoyal @bilal_motorwala @lata_MIRROR @rajtoday pic.twitter.com/vILdBekavU
— Amir khan (@AmirReport) August 1, 2018












Click it and Unblock the Notifications