मुंबई में लड़की ने किया छेड़छाड़ का विरोध तो उसके साथ की मारपीट, देखें VIDEO
मुंबई। एक ओर देश भर में महिला सुरक्षा की बात की जा रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। ताजा मामला महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई का है जहां का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। जब उसने छेड़छाड़ का विरोध किया तो लड़की के साथ शोहदे ने मारपीट भी की।
गौरतलब है कि ऐसा ही एक मामला 2017 की शुरुआत में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कामनाहल्ली में हुआ था जहां पर कुछ बाइक सवारों ने एक लड़की के साथ बीच सड़क पर किस किया और फिर उसे वहीं पर धक्का मारकर भाग गए थे। यह पूरी घटना वहीं पास के ही एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। बेंगलुरु में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद डरी हुई पीड़ित महिला बेंगलुरु छोड़कर चली गई थी।
ये भी पढ़ें: जबरदस्ती हाथ पकड़ने वाले के सिर पर बजा दी चप्पलें, कान पकड़कर सॉरी बोलता रहा अधेड़