VIDEO: कर्नाटक में स्पीच से पहले माइक हो गया खराब, परेशान राहुल गांधी का मुंह हुआ लाल
Recommended Video

बेंगलुरु। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कर्नाटक विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं और वे चार दिन के दौरे के लिए राज्य में जनसभाओं और रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। सोमवार को राहुल गांधी कर्नाटक के कलबुर्गी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे, लेकिन उससे पहले जैसे ही कांग्रेस अध्यक्ष स्पीच देने के लिए पहुंचे, तभी माइक ने काम करना बंद कर दिया। उस दौरान काफी देर तक राहुल गांधी माइक के साथ उलझते दिखे। कई बार उनकी मदद करने के लिए लोकसभा विपक्ष नेता मल्लिका अर्जुन खड़गे भी आगे आए, लेकिन वे भी माइक का कुछ नहीं कर सके।

आखिरकार राहुल गांधी को भाषण देने के लिए स्टेज के दूसरे छोर पर लगे माइक के पास जाना पड़ा। लेकिन दूसरे पोडियम पर लगे माइक के पास जाकर जब राहुल गांधी ने स्पीच देना शुरू किया, तभी लोगों ने शिकायत कर दी कि हमें तो सुनाई ही नहीं दे रहा है। कलबुर्गी की गर्मी और ऊपर से माइक के परेशानी ने राहुल गांधी के पसीने निकाल दिए।
इस बीच मंच पर ही किसी ने आवाज लगाई की पहले वाला माइक ठीक हो गया है तो राहुल गांधी वापस पहले वाले पोडियम के पास लौटे, लेकिन वहां स्थिति अभी भी जस की तस बनी हुई थी। कुछ देर इंतजार करने के बाद, माइक ठीक हुआ तो राहुल गांधी ने अपना स्पीच शुरू किया। हालांकि, राहुल गांधी के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी 2013 में जब वे मीडिया को एड्रेस करने के लिए आए, तभी उनका माइक खराब हो गया था।
कर्नाटक के कुलबर्गी में जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी के राज्यों में दलितों और अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं। राहुल गांधी ने अपने कर्नाटक दौरे पर सुबह दरगाह में दुआ मांगी और शाम को बसवेश्वर मंदिर में दर्शन किए।












Click it and Unblock the Notifications