VIDEO: मध्य प्रदेश BJP अध्यक्ष की फिसली जुबान, आतंकवाद को बताया बलिदान और त्याग का प्रतीक

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव प्रचार में राजनीतिक पार्टियों के नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं और विरोधियों पर हमला बोल रहे हैं। लेकिन आज मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह को उनका एक बयान भारी पड़ गया है। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कुछ ऐसा बोल दिया कि विरोधी उनपर हमलावर हो गए हैं।

नVIDEO: Madhya Pradesh BJP President Rakesh Singh says terrorism is Symbol of penance and sacrifice

दरअसल जनसभा को संबोधित करते हुए एमपी बीजेपी अध्यक्ष की जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा है कि भगवा कभी आतंकवाद नहीं होता, भगवा धारण करने वाला कभी आतंकवादी नहीं होता। आंतकवाद तो प्यार, तपस्या और बलिदान का प्रतीक होता है। इस बयान के बाद राकेश सिंह को आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। अब उनके बयान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल बीजेपी नेता राकेश सिंह कांग्रेस और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साध रहे थे। उन्होंने पहले तो भगवा का बखान किया लेकिन आखिर में वो जो बोल गए इसके उनको अंदाजा भी नहीं लगा। उनकी जुबान फिसल गई और अब बवाल मच गया है। उन्होंने आगे कहा कि जब चुनाव का समय आता है तब कांग्रेस नेता और दिग्विजय सिंह जगह-जगह भगवा की शरण में घुटने टेकते नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें- मोदी ने किसके लिए कहा कि 'सब घुंघरू बांधकर तैयार हो गए'?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+