Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: डांस में सपना चौधरी को भी टक्कर दे रही ये नन्हीं बच्ची, उनके गाने पर किया जबरदस्त डांस

हरियाणा के फेवरेट डांसर सपना चौधरी के गाने पहले ही फैंस में हिट हो जाते थे, अब तो बच्चा-बच्चा उनके गाने पर थिरकता दिख रहा है। सपना के मशहूर गाने 'तेरी आँखों का काजल' पर एक नन्हीं सी बच्ची ऐसा डांस कर रही है कि खुद वो भी चौंक जाएं।

Sapna Choudhary

नई दिल्ली। हरियाणा के फेवरेट डांसर सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग 'बिग बॉस' के बाद और बढ़ गई है। पहले ही उनके गाने फैंस में हिट हो जाते थे, अब तो बच्चा-बच्चा उनके गाने पर थिरकता दिख रहा है। सपना के मशहूर गाने 'तेरी आँखों का काजल' पर एक नन्हीं सी बच्ची ऐसा डांस कर रही है कि खुद वो भी चौंक जाएं। ये बच्ची इस डांस में सपना को भी कड़ी टक्कर दे रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची गजब का डांस कर रही है। ये बच्ची हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के गाने पर कमाल का डांस रही है। इसका डांस देखकर हर कोई कहेगा कि ये डांसिंग में किसी को भी टक्कर दे सकती है।

देखिए बच्ची का जबरदस्त डांस

बच्ची सपना चौधरी के मशहूर गाने 'तेरी आंखों का काजल' पर डांस कर रही है। सपना ने इस गाने पर कई बार ठुमके लगाए हैं लेकिन ये बच्ची तो उनसे भी आगे है। ये बच्ची एकदम प्रोफेशनल्स की तरह एक-एक स्टेप कर रही है। बच्ची के आस-पास खड़े लोग उसका हौसला बढ़ाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस बच्ची का डांस काफी पसंद किया जा रहा है।

फिल्मों में नजर आ सकती हैं सपना चौधरी

फिल्मों में नजर आ सकती हैं सपना चौधरी

सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर डांसर हैं। उनके गाने और डांस शो में जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है। हरियाणा में उनकी पॉपुलैरिटी को ही देखकर इस बार वो 'बिग बॉस' के घर में नजर आईं थीं। सपना चौधरी को 'बिग बॉस' सीजन 11 का फाइनलिस्ट बताया जा रहा था लेकिन वो टॉप 5 में भी जगह नहीं बना पाईं। सपना अब बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दे सकती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+