Article 370: संसद में दमदार भाषण के बाद अब BJP सांसद नामग्याल ने ट्वीट कर कही ये बात

फिर सुर्खियों में 'लद्दाख के लाडले' भाजपा सांसद नामग्याल, हाथों में तिरंगा लेकर....

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने और लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद लोकसभा में दमदार भाषण देकर सुर्खियां बटोरने वाले लद्दाख के भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल एक बार फिर चर्चाओं में हैं। दरअसल जामयांग सेरिंग नामग्याल ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो हाथों में तिरंगा लेकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उस समय का है, जब जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल दिल्ली से लद्दाख लौटे। उनके स्वागत के लिए उनके समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद थी, जिसके साथ जामयांग सेरिंग नामग्याल ने जमकर डांस किया।

ट्विटर पर शेयर किया वीडियो

ट्विटर पर शेयर किया वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए जामयांग सेरिंग नामग्याल ने लिखा, 'लद्दाख के लोगों को पर्यावरण संरक्षण में पूरी दृढ़ता से विश्वास है और इसी विश्वास का पालन करते हुए उन्होंने इस खुशी के मौके पर पटाखे नहीं चलाने का संकल्प लिया है। इस वीडियो को देखकर पता चलता है कि पर्यावरण के अनुकूल वातावरण में खुशी कैसे मनाई जा सकती है।' नामग्याल ने इससे पहले एक ट्वीट करते हुए कहा, 'मेरे गांव माथो में मेरा दिल से स्वागत किया गया है। आज गांव ने मुझे मेरे शुरुआत के वर्षों की याद दिला ली, जब मुझे एक नेता बनने की प्रेरणा मिली।'

संसद में छाया नामग्याल का भाषण

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद लोकसभा में चर्चा के दौरान जामयांग सेरिंग नामग्याल ने काफी दमदार भाषण दिया था। जामयांग सेरिंग नामग्याल ने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस की गलतियों की वजह से जम्मू कश्मीर की समस्या बनी हुई थी, जिससे आज आजादी मिली है। जामयांग सेरिंग नामग्याल ने कहा कि लद्दाख के लोगों की कई सालों से मांग थी कि उन्हें जम्मू कश्मीर से अलग करते हुए लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया जाए और वो मांग अब जाकर पूरी हुई है। अपने भाषण के दौरान जामयांग सेरिंग नामग्याल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लद्दाख के लोगों की भावनाओं की अनदेखी की।

पीएम मोदी ने शेयर किया भाषण का वीडियो

पीएम मोदी ने शेयर किया भाषण का वीडियो

जामयांग सेरिंग नामग्याल के इस भाषण की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी काफी सराहना की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका वीडियो ट्वीट कर कहा, 'लोकसभा में एक शानदार भाषण। उन्‍होंने लद्दाख के हमारे भाइयों और बहनों की सच्‍ची उम्‍मीदों को प्रस्‍तुत किया। इसे जरूर सुना जाना चाहिए।' इस भाषण के बाद जामयांग सेरिंग नामग्याल को बड़ी संख्या में फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आने लगीं। इसपर नामग्‍याल ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं फेसबुक अकाउंट पर अब और ज्‍यादा फ्रेंड रिक्‍वेस्‍ट एक्‍सेप्‍ट नहीं कर सकता हूं क्‍योंकि 5000 की सीमा अब पार हो चुकी है। इसलिए प्‍लीज आप लाइक बटन को हिट करके मेरे आधिकारिक फेसबुक पेज से जुड़ें।' इसके साथ ही नामग्‍याल ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल का लिंक भी यूजर्स को मुहैया कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+