OMG! बस से टक्कर लगने के बावजूद बच गया यह स्कूटर सवार, CCTV फुटेज वायरल
नई दिल्ली। कर्नाटक के विटला से सड़क दुर्घटना का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में स्कूटर सवार बस के नीचे आ गया लेकिन खुशकिस्मती से उसकी जान बच गई। ये पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हुआ है। इसे सीजीटीएन ने यूट्यूब पर पोस्ट किया है। ये घटना शनिवार की है। दुर्घटना में स्कूटर तो टूटा है लेकिन युवक सही सलामत है।

वीडियो में दिख रहा है कि स्कूटर सवार जब बस के पास से गुजर रहा था तो अचानक स्कूटर फिसल गया और युवक बस के नीचे की ओर चला गया। फिसलते स्कूटर को देखकर लग रहा है कि युवक के साथ बड़ा हादसा हो गया है, लेकिन फिर वीडियो में दिखता है कि युवक हादसे में किसी तरह से बच गया। यहां तक कि उसे चोट भी नहीं लगी। ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications