लंबे वक्त बाद कपिल की टीवी पर वापसी, आते ही अमिताभ से मांगा बीवी को खुश रखने का गुरूमंत्र, देखें Video

नई दिल्ली। आखिरकार इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं और लोगों के चहेते कपिल शर्मा ऑफिशियली टीवी पर दिखाई दिए, जी हां, हम बात कर रहे हैं 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए प्रोमो की, जिसमें कपिल शर्मा शो के होस्ट और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन संग नजर आ रहे हैं, दरअसल ये प्रोमो सोनी टीवी के आधिकारिक सोशल हैंडल पर शेयर किया गया है, जिससे पता चलता है कि कपिल शर्मा 'केबीसी' में अमिताभ संग क्विज शो खेलेंगे।

कपिल, सुना है कि आप शादी करने जा रहे हैं: बिग बी ने पूछा सवाल

कपिल, सुना है कि आप शादी करने जा रहे हैं: बिग बी ने पूछा सवाल

शो का प्रोमो बहुत दिलचस्प है, जिसमें कपिल शर्मा नीले रंग की पठानी सूट पहने पहले की ही तरह फिट एंड फाइन दिख रहे हैं और वीडियो में वो अमिताभ संग काफी हंसी ठिठौली करते भी नजर आ रहे हैं। शो के प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि अमिताभ, कपिल से सवाल करते हैं कि सुना है कि आप शादी करने जा रहे हैं?

बिग बी ने दिया कपिल को गुरूमंत्र

जिसके जवाब में कपिल शर्मा थोड़ा मुस्कुराते और शर्माते हुए हां कहते हैं और बिग बी से बोलते हैं कि सर जी इसी बारे में आपकी राय चाहिए थी, जिस पर अमिताभ कहते हैं कि हां, हां पूछिए, इस पर कपिल कहते हैं कि अगर अपनी बीवी को खुश रखना है तो कोई गुरुमंत्र बताइए, ये सवाल सुनकर अमिताभ पूरे जोश में आ जाते हैं और कहते हैं, पत्नी कुछ भी बोले, बोलने से पहले आप सॉरी बोल दीज‍िए. आपके सारे दुख-दर्द दूर हो जाएंगे।

सोचिए जब बाप का यह हाल है तो हम बच्चों का तो क्या ही होगा?

सोचिए जब बाप का यह हाल है तो हम बच्चों का तो क्या ही होगा?

जिसके बाद कपिल जो कहते हैं, उसे सुनकर आप पेट पकड़कर हंसने के लिए मजबूर हो जाएंगे, बातों के जादूगर कपिल तुरंत कहते हैं कि इसका मतलब कि जैसे कि मर्द को कभी दर्द नहीं होता. शहंशाह, र‍िश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं ये सब बेकार की बातें हैं, सोचिए जब बाप का यह हाल है तो हम बच्चों का तो क्या ही होगा।

केबीसी का ग्रैंड फिनाले

केबीसी का ग्रैंड फिनाले

कपिल के इस उत्तर के बाद तो अमिताभ समेत सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते है, ये एपीसोड ही 'केबीसी' का ग्रैंड फिनाले होगा, केबीसी का यह फाइनल एपिसोड दो हिस्‍सों में प्रसारित होगा। पहला 23 नवंबर को और दूसरा 26 नवंबर को।

कपिल का नया शो आने वाला है

आपको बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पत‍ि' का ये सीजन पूरा हो चुका है. आने वाले शुक्रवार को इस शो का आख‍िरी एप‍िसोड द‍िखाया जाएगा, सूत्र कह रहे कि अब कपिल का शो 'केबीसी' की टाइमिंग वाले स्लॉट पर ही आएगा इसलिए वो शो में आ रहे हैं।

बेसब्री से हो रहा है कपिल शर्मा के शो का इंतजार

बेसब्री से हो रहा है कपिल शर्मा के शो का इंतजार

आपको बता दें कि लंबे वक्त से लोग कपिल शर्मा की वापसी का इंतजार कर रहे हैं, कपिल को लेकर पिछले कई महीनों में काफी निगेटिव बातें सुनने को मिली, वो अपनी हेल्थ की वजह से भी काफी परेशान रहें और इसी कारण वो मीडिया से भी दूर थे लेकिन पिछले दिनों उन्होंने अपनी शादी का ऐलान किया और साथ ही ये भी बताया कि उनकी टीवी पर वापसी होने वाली है इसलिए उनके फैंस उनका इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं, उम्मीद है कि कपिल का ये सफर पहले की ही तरह रोचक और मजेदार होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+