केजरीवाल के जन्मदिन पर कपिल का तोहफा, विरोध में शुरू किया बैनर-म्यूजिक वीडियो अभियान
नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बुधवार का 49वां जन्मदिन था, जिसे कि उन्होंने बेहद ही सादगी के साथ अपनी पार्टी के लोगों और परिवार संग मनाया लेकिन जो सरप्राइडज बर्थ-डे गिफ्ट उनके पूर्व सहयोगी और इस वक्त आम आदमी पार्टी से बाहर कर दिए गए कपिल मिश्रा ने दिया है, उसने केजरीवाल के जन्मदिन के जश्न के रंग को भंग करने का काम किया है।
Recommended Video


दरअसल केजरीवाल को भ्रष्टाचारी कहने वाले कपिल मिश्रा ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने केजरीवाल से तीखे सवाले पूछे हैं। कपिल के सवाल का अंदाज काफी निराला है क्योंकि उन्होंने ये सवाल आर जे मलिष्का और बीएमसी की कृपा से हर जुबां पर चढ़ चुके 'सोनू सॉन्ग' के अंदाज में पूछे हैं। इस अनोखी बर्थडे विश के जरिए कपिल ने केजरीवाल से सवाल पूछा है- 'AK तुझे खुदपर भरोसा नहीं क्या...'
'AK तेरी कुर्सी गोल' हैशटैग के साथ शेयर किया
इस वीडियो को कपिल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 'AK तेरी कुर्सी गोल' हैशटैग के साथ शेयर किया है और साथ ही कमेंट लिखा है कि बहुत जल्द पूरी दिल्ली केजरीवाले के लिए यह गाना गाएगी। इस वीडियो में सत्येंद्र जैन समेत केजरीवाल के साढ़ू भाई पर निशाना साधा गया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है , लोगों ने इस पर काफी प्रतिक्रिया दी है। इतना ही नहीं, कपिल मिश्रा ने इंडिया अगेंस्ट करप्शन के बैनर तले दिल्लीभर में सीएम केजरीवाल को भ्रष्ट बताते हुए बड़े-बड़े बैनर लगाए हैं।
देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications