भारतीय पैराट्रूपर्स ने लद्दाख में सुपर हरक्युलिस से लगाई छलांग, देखिए वीडियो

नई दिल्ली। लद्दाख में सुपर हरक्यूलिस मालवाहक विमान से पैरा ट्रूपर्स के नीचे जंप करने का वीडियो सामने आया है। छोटे से वीडियो में पैरा ट्रूपर्स कारनामा करते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अमेरिका में बने C-130J सुपर हरक्यूलिस मालवाहक विमान का रैंप धीरे-धीरे खुलता है। कुछ सेकंड के अंदर ही ऑक्सीजन मास्क पहने एक पैराट्रूपर रैंप के किनारे की ओर चलता है और फिर नीचे कूदता है। इसके बाद एक एक कर कई पैराट्रूपर्स ऐसा करते दिखते हैं।

 Video Indian Paratroopers Jump Out Of Super Hercules Plane Over Ladakh

Recommended Video

    Rajnath Singh का Leh दौरा, अत्याधुनिक Pika Machine Gun से साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी

    पैराट्रूपर्स ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की लद्दाख यात्रा के दौरान यह प्रदर्शन किया गया। लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच 15 जून को हुई झड़प के एक महीने बाद रक्षा मंत्री शुक्रवार को लेह पहुंचे। पैंगॉन्ग झील के पास स्टकना में राजनाथ सिंह के सामने पैरा कमांडोज ने शक्ति प्रदर्शन किया तो वहीं रक्षा मंत्री ने भी मशीन गन भी चलाई। इससे पहले प्रधानमंत्री ने भी लेह का दौरा किया था।

    सैनिकों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, अब तक जो भी बातचीत हुई है, मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी जमीन का एक इंच भी किसी भी शक्ति द्वारा नहीं लिया जा सकता है। भारत दुनिया का एकमात्र देश है जिसने दुनिया को शांति का संदेश दिया है। हमने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया है और कभी किसी देश की जमीन पर दावा नहीं किया है। भारत ने इस संदेश में विश्वास करता है कि दुनिया एक परिवार है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दो दो दिन के दौरे पर लेह गए हैं। लद्दाख रवाना होने से पहले ट्विटर पर लिखा है कि मैं दो दिवसीय लद्दाख और जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर लेह के लिए रवाना हो चुका हूं, मैं सीमाओं पर स्थिति की समीक्षा करने और क्षेत्र में तैनात सशस्त्र बल के जवानों के साथ बातचीत करने के लिए आगे के क्षेत्रों का दौरा करूंगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+