देश की पहली सोलर ट्रेन तैयार, 300 वॉट बिजली पैदा करेगी
जोधपुर। भारत के लिए खुश होने वाली खबर है क्योंकि यहां देश की पहली सोलर ट्रेन बनकर तैयार हो गई है। जी हां देश की पहली सोलर ट्रेन रेलवे के जोधपुर वर्कशाप में तैयार हुई है जिसकी छत पर सोलर पैनल लगे है।
इस ट्रेन की खासियत ये है कि इससे 300 वॉट बिजली पैदा होगी। ट्रेन के पंखे और लाइट भी सोलर पैनल से तैयार होंगे। अभी इसके ट्रायल को मंजूरी नहीं मिली है लेकिन उम्मीद की जा रही है ये बहुत जल्द होगा।
ट्रेन के एक कोच में 12 सौर पैनल लगाए गए हैं। खास बात ये है कि अगर एक ट्रेन में 20 कोच लगे हों तो वह साल में 90 हजार लीटर डीजल बचाएंगे।













Click it and Unblock the Notifications