Video: निराले अंदाज में बोले विश्वास..ये साल.मिलवा जाए तो अच्छा है..
नई दिल्ली। आप नेता और कविराज डॉ.कुमार विश्वास ने अपने फैंस और चाहने वालों को नये साल की मुबारकबाद बड़े ही अनूठे अंदाज में दी है।
विश्वास ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें साल 2015 की कुछ दिल को दहला देने वाली घटनाओं का जिक्र है जिन्हें याद करते हुए विश्वास ने आने वाले दिनों के शुभ होने की कामना की है। उन्होंने अपनी दिल छू लेने वाली लेखनी के जरिए अपने चाहने वालों के लिए दुआ करते हुए नये साल की मुबारक बाद दी है।
वीडियो के अपलोड होते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। इसे काफी लोगों ने शेयर भी किया है। आप भी देखिये विश्वास के कंठ और कलम से निकले इस टचिंग वीडियो को..













Click it and Unblock the Notifications