VIDEO: लोहड़ी पर्व पर हिमाचल के CM जयराम ठाकुर ने किया पारंपरिक नृत्य

शिमला। लोहड़ी के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर के घर पर भी लोहड़ी का जमकर जश्न मनाया गया। खुद सीएम भी इस मौके पर खुद को पारंपरिक नृत्य करने से नहीं रोक पाए। जयराम के पारंपरिक नृत्य करने का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वो लोगों के साथ नृत्य करते नजर आ रहे हैं।

VIDEO: Himachal Pradesh CM Jai Ram Thakur participate in Lohri celebrations in Shimla

बता दें कि देशभर में आज लोहड़ी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के भोपाल में भी लोगों ने लोहड़ी के अवसर पर नृत्य करते हुए नजर आए हैं। इसके अलावा अमृतसर, पंजाब और दिल्ली, छत्तीसगढ़ में भी लोग लोहड़ी के त्योहार को धूमधाम से मानाते हुए नजर आए हैं।

लोहड़ी के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाए दी है।राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में कहा कि सूर्य के उत्‍तरायण होने पर मौसम बदलने लगता है और देश के अनेक हिस्‍सों में लोग नई फसल का उत्‍सव मनाते है। इस अवसर पर लोहड़ी, मकर संक्रान्‍ति, भोगली बिहु, पोंगल, उत्‍तरायणी और पौष पर्व के लिए मैं देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर देशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रान्ति की शुभकामनाए दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+