Video- देखिए कैसे बेहोश कहते ही कपिल मिश्रा कैमरे के सामने गिर पड़े
आम आदमी पार्टी का दावा कपिल मिश्रा भाजपा के इशारे में कैमरे के सामने हुए बेहोश, वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से निष्कासित और पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने जिस तरह से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सनसनीखेज आरोप लगाने के बाद मीडिया के सामने बेहोश हो गए उसके बाद उनपर कई सवाल खड़े होने लगे हैं। दरअसल मीडिया के सामने कपिल मिश्रा अपनी पूरी बात कहने के बाद बेहद ही नाटकीय ढंग से बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें तुरंत एंबुलेस से अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन कपिल मिश्रा की बेहोशी पर आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता सवाल खड़े करने लगे हैं।

कपिल मिश्रा के बेहोश होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है जिसे तमाम आप नेताओं ने रीट्वीट करते हुए कपिल मिश्रा को कटघरे में खड़ा किया है। आम आदमी पार्टी गुजरात के फेसबुक पेज पर यह वीडियो साझा करके लिखा गया है कि भाजपा के एजेंट के कहने के बाद कपिल मिश्रा बेहोश हो गए। वीडियो में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि कपिल मिश्रा के बगल में खड़े नील जैसे ही कपिल मिश्रा से कहते हैं कि बेहोश वह तुरंत बेहोश हो जाते हैं। जिसके बाद मिश्रा की बकलोली के नाम से इस वीडियो को जमकर ट्रेंड कराया गया।
इसे भी पढ़ें- पति अरविंद के लिए कपिल मिश्रा से भिड़ीं सुनीता केजरीवाल, जमकर सुनाई खरी-खोटी
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट को साझा किया है जिसमें लिखा गया है कि इच्छा मृत्यु तो सुना था लेकिन इच्छा बेहोशी को भी देख लिया। सिसोदिया ने खालिद हुसैन के ट्वीट को रीट्वीट किया है। वहीं अपने ट्विटर पर अपने ट्वीट को लेकर विवादों मे रहने वाले केआरके ने लिखा है कि और बेहोश होने के बाद कपिल मिश्रा को हाथ से पड़कर चेहरा छुपाने का होश था, यह अवार्ड विनिंग अदाकारी थी। आप नेता दिलीप पांडे ने भी लिखा है कि और पीसी पूरी होने के ठीक बाद बेहोश हुए, लेकिन हाथों का घेरा ललाट के आगे बनाकर और बेहोशी में भी उनके हाथ अलग नहीं हुए, वाह रे बेहोशी।












Click it and Unblock the Notifications