Video: कांग्रेस MLA ने दिया अजीब बयान, बोले- अफगानियों पर तालिबान नहीं अमेरिकी सेना जु़ल्म ढा रही
रांची, 03 सितंबर। अफगानिस्तान पर कब्जें के बाद तालिबान जो वहां के लोगों पर अत्याचार कर रहा है उसकी पूरी दुनिया में आलोचना हो रही है। अफगानिस्तान के लोग तालिबानियों के अत्याचार से इतने त्रस्त हो चुके हैं कि वो अपना मुल्क और सब कुछ छोड़कर दूसरे देशों में शरणार्थी बनकर जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस के विधाय इरफान अंसारी ने एक ऐसा बयान दिया है जिसके अनुसार तालिबानी और अफगानिस्तान के लोग वहां खुश हैं, वो तो अमेरिकी सेना उन्हें परेशान कर रही है। विधायक का ये नासमझी वाला बयान जमकर चर्चा में है।

रांची, झारखंड में कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने अफगानिस्तान के हालात पर कहा मेरा मानना है कि अफगानिस्तान और तालिबान में अमेरिकी शासन जुल्म कर रहा है। सच्चाई कुछ और है वहां तालिबानी और अफगानिस्तान के लोग वहां खुश हैं ये अमेरिकन फोर्स वहां जाकर अत्याचार कर रही है। विधायक ने कहा अमेरिकी सेना अफगानिस्तान में अत्याचार कर रही है। वे माताओं, बहनों और बच्चों को परेशान करते हैं। विधायक ने आगे कहा इसके खिलाफ लड़ाई है। मैं किसी भी जनता पर जुर्म होगा मैं उसका समर्थन करूंगा।
#WATCH | American forces are committing atrocities in Afghanistan. They harass mothers, sisters & children. The fight is against it. Taliban & the people of Afghanistan are happy: Congress MLA Irfan Ansari in Ranchi, Jharkhand pic.twitter.com/bgNGksFMXU
— ANI (@ANI) September 3, 2021












Click it and Unblock the Notifications