नरेंद्र मोदी की बोटी-बोटी करने की तैयारी में कांग्रेस के सहारनपुर प्रत्याशी मसूद

Imran Masood
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद ने एक भड़काऊ बयान दिया है। इस बयान में मसूद ने कहा, "गुजरात में चार परसेंट मुसलमान हैं, यहां 40 परसेंट। नरेंद्र मोदी यहां आ जाये तो उसकी बोटी-बोटी कर डालेंगे।"

इमरान का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में उस जनसभा को दिखाया गया है, जो इमराम मसूद ने गुरुवार को आयोजित करायी। जनसंपर्क के दौरान मसूद ने मोदी को गंदी गालियां भी दीं। मसूद के इस वीडियो के बाद आंध्र प्रदेश के अकबरुद्दीन ओवैसी की याद आ गई, जिन्होंने कहा था, "मोदी हैदराबाद आकर दिखायें, यहां से जिंदा वापस नहीं जायेंगे।" मजेदार बात यह है कि जब नरेंद्र मोदी की रैली हैदराबाद में हुई तो ओवैसी क्या उनके समर्थक भी वहां नहीं दिखाई दिये।

देखें वीडियो-

<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/-Z9tiDTj-Gw?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने चुनाव आयोग में मसूद के ख‍िलाफ श‍िकायत दर्ज करा दी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर तक चुनाव आयोग इस मामले पर ऐक्शन ले सकता है।

कभी भाजपा की ओर से आया था भड़काऊ भाषण

जी हां भारतीय जनता पार्टी भी दूध की धुली नहीं है। 2009 में वरुण गांधी ने भी एक भड़काऊ भाषण पीलीभीत में जनसभा को संबोध‍ित करते हुए दिया था। उस भाषण के लिये वरुण गांधी पर मुकदमा ठोका गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+