ममता बनर्जी पर नंदीग्राम में हुए कथित हमले से ठीक पहले का वीडियो आया सामने, देखें क्या हुआ था?

ममता बनर्जी पर नंदीग्राम में हुए कथित हमले से ठीक पहले का वीडियो आया सामने, देखें क्या हुआ था?

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने 10 मार्च को आरोप लगाया था कि नंदीग्राम में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान चार से पांच लोगों ने उनको धक्का दिया था। जिसके बाद वो घायल हो गई हैं। ममता बनर्जी फिलहाल कोलकाता के अस्पताल में भर्ती हैं। ममता बनर्जी के साथ हादसा उस वक्त हुआ जब 10 मार्च की शाम 6 बजे वो भीड़ का अभिवादन स्वीकार कर रही थीं। ममता बनर्जी के कथित हमले के आरोप को बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने नाटक बताया है। इस बीच सोशल मीडिया पर वो वीडियो वायरल हो रहा है, जो ममता बनर्जी के चोटिल होने के ठीक पहले का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम ममता बनर्जी कार के फुटबोर्ड पर खड़े होकर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार कर रही हैं।

Recommended Video

      Mamata Banerjee Health Update: West Bengal CM के स्वास्थ्य में मामूली सुधार | वनइंडिया हिंदी
      Mamata Banerjee

      वीडियो देखकर तो ऐसा नहीं प्रतीत होता है कि ममता बनर्जी पर हमला किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि ममता बनर्जी के आसपास काफी भीड़ है। ममता बनर्जी धीमी चलती कार के फुटबोर्ड पर खड़े होकर अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार कर रही हैं। इसी दौरान धक्का लगने से उनको चोट लग गई है। तृणमूल कांग्रेस के एक समर्थक ने कहा है कि हादसे के वक्त ममता बनर्जी के कार का दरवाजा खुला हुआ था, जहां उनके निजी सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे।

      बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ये वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। अमित मालवीय ने ममता बनर्जी के घायल होने से पहले का वीडियो शेयर कर लिखा है, हम भगवान से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। लेकिन 24 घंटे से भी कम समय में चुनाव प्रचार करते हुए, उनके (ममता बनर्जी) बयानों में विरोधाभास दिख रहा है। कथित हमले की उनकी खुद की थ्योरी अलग-अलग है।

      ममता बनर्जी जिस तरीके से खुली कार में अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार कर रही हैं, ये तरीका कापी आम है। इसी दौरान ममता बनर्जी की तरफ भीड़ के बढ़ने की वजह से ये हादसा हुआ। चश्मदीदों का मानना है कि भीड़ को सही तरीके से काबू में नहीं किया गया था, इसलिए ये हादसा हुआ था।

      टीएमसी का दावा है कि ममता बनर्जी पर हमला हुआ था। ममता बनर्जी ने अस्पताल से एक वीडियो जारी कर कहा है कि वो व्हीलचेयर पर बैठकर 2 दिन चुनाव प्रचार करेंगी। ममता बनर्जी के हादसे में बाएं पैर, दाएं कंधे, कमर और हाथ में चोटें लगी हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+