Video: मेकअप मैन की शादी में अचानक पहुंचे शाहरुख खान, फैंस कर रहे हैं ये कमेंट

Video: मेकअप मैन की शादी में अचानक पहुंचे शाहरुख खान, फैंस कर रहे हैं कमेंट

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने एक बार फिर से अपने फैंस का दिल जीत लिया है । इस बार उन्होंने अपनी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि एक इवेंट में शामिल होकर न केवल अपने फैंस को खुशी दी बल्कि उनके लिए काम करने वाले लोगों का भी दिल जीत लिया। शाहरूख खान के मैकअप मैन की शादी थी। शाहरूख बिना उसे बताए उनकी शादी अटेंड करने पहुंच गए।

 Video:Bollywood King Khan Shah Rukh Khan attended His Make up man wedding, Fans reactions on social media

शाहरूख को देखकर उन के मेकअप मैन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं वहां मौजूद तमाम लोग खुशी से चिल्लाने लगे। इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा रहा है कि वेडिंग स्टेज पर पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में खुशी की लहर दौड़ जाती है। किंग खान दूल्हा-दूल्हन को गले लगाते और शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।

इस वीडियो पर शाहरूख के फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। लोग उनकी सादगी को लेकर तारीफ कर रहे हैं। लोग उनकी दरियादिली और उनके मेकअप मैन के प्रति अपनेपन की तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+