Video: भाजपा सांसद ने खुद ही हाथ डालकर टॉयलेट पॉट किया साफ, पीएम मोदी को किया टैग
जबलपुर। मध्य प्रदेश के रीवा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद जनार्दन मिश्रा ने हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जिसको लेकर वह काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल जनार्दन मिश्रा ने खुद ही सरकारी स्कूल में शौचालय को साफ करना शुरू कर दिया, जिसके बाद उन्होंने इसका एक वीडियो साझा किया, उन्होंने इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी टैग किया है।

हाथ डालकर किया साफ
जनार्दन मिश्रा ने ट्वीट करके लिखा है कि रीवा जिले के स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ग्राम पंचायत भुशुड़ी में जनसंपर्क के दौरान प्राथमिक विद्यालय में बंद पड़े शौचालय की सफाई की। इस ट्वीट में उन्होंने पीएम मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्वच्छ भारत अभियान के टैग किया। जनार्दन मिश्रा का यह ट्वीट काफी काफी लोकप्रिय हो रहा है और तमाम स्थानीय मीडिया ने उन्हे कवर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जनार्दन मिश्रा टॉयलेट पॉट में खुद हाथ डालकर उसे साफ कर रहे हैं।
बढ़-चढ़कर लेते हैं स्वच्छता अभियान में हिस्सा
दरअसल जब जनार्दन मिश्रा टॉयलेट को पानी डालकर साफ करने की कोशिश कर रहे थे तो पानी सुचारू रूप से नहीं चल रहा था, जिसके बाद उन्होंने खुद हाथ डालकर उसे साफ करना शुरू कर दिया। आपको बता दें कि इससे पहले भी सफाई अभियान के तहत जनार्दन मिश्रा सफाई करते हुए देखे गए हैं। वह लोगों के घर-घर जाकर कचरा उठाने भी गए थे। वह खुद कई महीने तक रिक्शा लेकर मोहल्ले में जाते थे और लोगों का कचड़ा मांगकरक स्वच्छता के लिए जागरुकता फैलाते थे।
दूसरों को भी दिया आश्वासन
एक तरफ जहां जनार्दन मिश्रा लोगों के बीच स्वच्छता के लिए जागरुकता फैला रहे है तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो पर तंज कसते हुए लिखा कि तस्वीर के लिए यह सब नहीं करिए। एक व्यक्ति ने ट्वीट करके लिखा कि उनके स्कूल का भी शौचालय खराब है तो जनार्दन मिश्रा ने रीट्वीट करके कहा कि जानकारी देने के लिए शुक्रिया, आप नाम और पता लिखकर भेज दीजिए, जल्द ही उसे ठीक करा दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- PNB Scam: नीरव मोदी का क्या है अंबानी परिवार से कनेक्शन












Click it and Unblock the Notifications