स्टेज पर थी सीएम वसुंधरा राजे जब भिड़े दो बड़े बीजेपी नेता, देखिए धक्का-मुक्की का LIVE VIDEO
अलवर। राजस्थान में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस दोनों ही तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे खुद प्रदेश के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर रही हैं। साथ ही आम लोगों के बीच जाकर उनकी बात भी सुन रही हैं। इस सबके बीच शनिवार को वसुंधरा राजे के सामने बेहद अजीब सी स्थिति उत्पन्न हो गई। हुआ यूं कि उनके सामने ही बीजेपी के दो दिग्गज नेता स्टेज पर ही आपस में भिड़ गए। हालात ऐसे हो गए कि धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई। देखिए मामले का पूरा VIDEO...

अलवर में भिड़ गए बीजेपी के नेता
पूरा मामला अलवर में सामने आया। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे यहां एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंची थी। अभी वसुंधरा राजे लोगों को संबोधित कर ही रही थी स्टेज पर शोर-शराबा शुरू हो गया। पता चला कि बीजेपी के दो बड़े नेता रोहिताश शर्मा और देवी सिंह शेखावत के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों नेताओं के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि धक्का-मुक्की के हालात बन गए।
देखिए धक्का-मुक्की का LIVE VIDEO
इस हंगामे के बीच अचानक ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सुरक्षा अधिकारी ने बीजेपी नेता देवी सिंह शेखावत को अचानक ही खींचकर स्टेज के नीचे उतार दिया। इस दौरान जमकर शोर-शराबा और हंगामा देखने को मिला। आखिरकार हालात बिगड़ता देखकर खुद मुख्यमंत्री आगे आई। उन्होंने स्थिति को संभालने की कोशिश की।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने खुद संभाला मोर्चा
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सुरक्षा में तैनात उस अधिकारी को पीछे हटने के लिए कहा जिसने बीजेपी नेता शेखावत को स्टेज से नीचे उतारा था। साथ ही देवी सिंह शेखावत को वापस स्टेज पर लेकर गई। फिलहाल पूरे मामले में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
-
West Bengal Elections 2026: 'ममता के घर में मोदी', पीएम आज तीन रैलियों को करेंगे संबोधित -
Dr. Dharmshila Gupta: कौन हैं डॉ. धर्मशीला गुप्ता? वार्ड पार्षद से राज्यसभा तक, अब बिहार CM रेस में नाम आगे -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति?












Click it and Unblock the Notifications