Video: 'पैगंबर मोहम्मद' विवाद के बाद पहली बार मंच पर दिखीं नूपुर शर्मा, कहा- 'हम भारतीय जिंदा हैं तो...'
Nupur Sharma: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित नेता नूपुर शर्मा 'पैगंबर मोहम्मद' विवाद के बाद पहली बार किसी सार्वजनिक मंच पर देखी गई हैं। नूपुर शर्मा एक साल से भी ज्यादा वक्त के बाद रविवार 24 सितंबर 2023 को दिल्ली में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की आगामी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' के प्रमोशन कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।
नूपुर शर्मा के साथ मंच पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी के अलावा फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' के कलाकार और निर्माता मौजूद थे। नूपुर शर्मा ने वैक्सीन वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, "मैं आप सभी को दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं। अगर हम भारतीय आज जिंदा है तो, ये आपकी कोशिश का ही नतीजा है।'

वीडियो में नूपुर शर्मा कहती हैं, ' मैं आप लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं, आप लोगों की वजह से ही हम भारतीय आज जिंदा हैं। आप लोगों को दिल की गहराईयों से बहुत-बहुत आभार है। मैं बस एक चीज कहूंगी, भारत माता की जय...। भारत यह कर सकता है।'
मई 2022 के बाद से सार्वजनिक रूप से नहीं दिखी थीं नूपुर शर्मा
2022 में मई के आखिर एक टीवी समाचार चैनल पर बहस के दौरान नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी की थी। जिसके बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। टीवी समाचार चैनल पर उनकी बहस के कारण हंगामा होने के बाद से नूपुर शर्मा सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई थीं।
Recommended Video
यहां तक कि नूपुर शर्मा ने उनके ट्विटर (अब एक्स) हैंडल पर आखिरी ट्वीट 5 जून 2022 को किया था। इस पोस्ट में नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर दिए अपने विवादास्पद टिप्पणी पर स्पष्टीकरण दिया था और माफी मांगी थी।
नूपुर शर्मा ने पोस्ट में कहा था कि वो अपना बयान बिना शर्त वापस लेती हैं। पैगंबर पर नूपुर शर्मा की विवादास्पद टिप्पणी के बाद भारत के तमाम मुस्लिम संगठन समेत मुस्लिम-बहुसंख्यक देशों ने उनकी आलोचना की थी।










Click it and Unblock the Notifications