VIDEO: अखबार पढ़ते-पढ़ते बस चला रहा ड्राइवर, अटकी लोगों की सांसें
सोशल मीडिया पर अक्सर बस ड्राइवरों के अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो जाते हैं। किसी वीडियो में ड्राइवर हेलमेट पहन कर गाड़ी चला रहा होता है तो किसी में डांस करते हुए। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है।
चेन्नई। सोशल मीडिया पर अक्सर बस ड्राइवरों के अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो जाते हैं। किसी वीडियो में ड्राइवर हेलमेट पहन कर गाड़ी चला रहा होता है तो किसी में डांस करते हुए। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में बस ड्राइवर अखबार पढ़ते-पढ़ते गाड़ी चला रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों को चौंका कर रख दिया है। इस वीडियों में एक ड्राइवर अखबार पढ़ते हुए बस चलाते हुए दिख रहा है। ये वीडियो तमिलनाडु का है और खबरों की मानें तो ड्राइवर चेन्नई मेट्रोपॉलिटिन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेश (एमटीसी) की बस चला रहा है। वीडियो में दिखता है कि ड्राइवर बिना रोड पर देखे हुए बस चला रहा है। इसके बाद वो बस को रोकता है और फिर अखबार पढ़ना शुरू कर देता है।
ये भी पढ़ें: किसी 'खास' के लिए हिना खान ने पूल के अंदर से पोस्ट की ये तस्वीर, आप भी देखिये
वीडियो में ड्राइवर ने मास्क पहना हुआ है इसलिए उसकी पहचान का पता नहीं चल पाया है। खबरों की मानें तो ये बस ड्राइवर अवड़ी-तिरुवनमियुर रूट पर गाड़ी चला रहा था। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों की सांसें अटक गई हैं। एमटीसी के अधिकारियों ने कहा है की शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की जांच के आदेश दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: डेब्यू से पहले ही दिखा सारा अली खान का हॉट अंदाज, इंटरनेट पर छाईं तस्वीरें












Click it and Unblock the Notifications