'भारत की छवि खराब करने के लिए कुछ ताकतें कर रही हैं काम', उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा

राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि कुछ ताकतें भारत की छवि को देश के अंदर और बाहर खराब करने के कुटिल अभियान में जुटी हुई हैं। 'राइजिंग इंडिया समिट' को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे तत्वों को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।

Jagdeep Dhankhar

Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार 30 मार्च को बिना किसा का नाम लिए ही कांग्रेस व राहुल गांधी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें भारत की छवि को देश के अंदर और बाहर खराब करने के कुटिल अभियान में जुटी हुई हैं। धनखड़ ने कहा कि ऐसे तत्वों को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।

दरअसल, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार को नेटवर्क 18 के 'राइजिंग इंडिया समिट' को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने वैश्विक स्तर पर सुनियोजित तरीके से भारत की अखंडता के खिलाफ 'आभासी युद्ध' को लेकर भी आगाह किया।

नेटवर्क 18 के 'राइजिंग इंडिया समिट' में बोलते हुए उपराष्ट्रपति ने भ्रष्टाचार को लेकर भी विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ,'भ्रष्टाचार के मुद्दों को राजनीतिक चश्मे से कैसे देखा जा सकता है। लोकतंत्र में कोई भी यह दावा नहीं कर सकता कि 'वह' कानून से ऊपर है और कानून की पहुंच से बाहर है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दों को एक व्यक्ति के हित में कैसे देखा जा सकता है?' इस दौरान राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा,

अगर कोई कहता है कि देश में लोकतंत्र नहीं है और हम अलग हैं, तो कोई तख्तियां लेकर और नारे लगाकर इस परेशानी से नहीं लड़ता है। हम देख सकते हैं कि एक पूरा पारिस्थितिकी तंत्र हमारे विकास को बाधित कर रहा है, हमारी संसद सहित भारत की वैधता को प्रभावित कर रहा है।

Recommended Video

    जगदीप धनखड़ ने Rahul Gandhi के बयान को दोहराया, 'कभी भी हवा निकल सकती है' | वनइंडिया हिंदी

    उन्होंने कहा कि हमारी संवैधानिक संस्थाएं रीढ़ की हड्डी की तरह मजबूत और स्वतंत्र हैं। हमें न्याय व्यवस्था पर गर्व है। कहा कि हमारे देश में हमारे पास एक प्रभावी सरकार है... विदेश मंत्री ने देश और बाहर के मुद्दों पर अपने विचारों को सही तरीके से रखा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+