विशेष सत्र से पहले नई संसद की नई बिल्डिंग में तिरंगा फहराएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ संसद की नई बिल्डिंग में आज तिरंगा फहराएंगे। संसद के विशेष सत्र की शुरुआत से पहले उपराष्ट्रपति संसद की नई बिल्डिंग में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अहम बात है कि आज ना सिर्फ नई संसद बिल्डिंग का उद्घाटन हो रहा है बल्कि आज विश्वकर्मा पूजा भी है, इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने, राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश, राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, वी मुरलीधरन और राज्यसभा में अन्य दलों के नेता इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

jagdeep dhankar

सरकार की ओर से सभी दलों के साथ 17 सितंबर को सभी दलों की बैठक बुलाई गई है ताकि संसद के दोनों सदनों में विशेष सत्र बिना हंगामे के चल सके। बता दें कि संसद का विशेष सत्र संसद के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर बुलाया गया है। इस दौरान संविधान सभा के की यात्रा पर चर्चा होगी, जिसने पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को की थी।

संसद की 75 वर्षों की यात्रा पर चर्चा के दौरान इसकी उपलब्धियों, अनुभव और इससे मिली शिक्षाओं को साझा किया जाएगा। माना जा रहा है कि नया सत्र नई संसद की बिल्डिंग में ही होगा। गौर करने वाली बात है कि आज संसद की नई बिल्डिंग में ध्वजारोहण कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल नहीं होंगे।

वह कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद में हैं। उन्होंने पत्र लिखकर इस बात की निराशा जताई है कि उन्हें कार्यक्रम के बारे में काफी देर से जानकारी दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+